Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की बैठक संपन्न, लिए आगामी शिक्षा सत्र को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय

1 अप्रैल से कानिफनाथ घुमंतू छात्रावास में छोटे बच्चों के प्रवेश पर रहेगा जोर

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक अशोक नगर स्थित संस्कृति मंदिर में अध्यक्ष हीरालाल टेलर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सेवा प्रकल्पों के विस्तार और आगामी शिक्षा सत्र को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिन्हें ध्वनि मत से पारित किया गया। बैठक में आगामी 1 अप्रैल से श्गुरु श्री कानिफनाथ घुमंतू छात्रावासश् का शुभारंभ नवीन प्रवेश के साथ करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

प्रन्यास का मुख्य फोकस 7 वर्ष से कम उम्र के बालकों को प्रवेश दिलाने पर रहेगा। अध्यक्ष टेलर ने बताया कि कम उम्र में बच्चों को जोड़ने से उन्हें 2-3 वर्षों तक गहन शिक्षण और संस्कार दिए जा सकेंगे, जिससे वे समाज की मुख्य धारा से जुड़कर एक नेक इंसान बन सकें। छोटी कक्षाओं के बच्चों की संख्या बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। सचिव रवींद्र मानसिंहका ने जानकारी दी कि देवस्थान विभाग की कार्रवाई हेतु प्रन्यास के कार्यकर्ता अजमेर गए थे, जहाँ सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि अप्रैल माह में प्रन्यास को आधिकारिक प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। इस उपलब्धि पर प्रन्यास के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक के दौरान वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि नए भवन निर्माण के लिए आरक्षित राशि को वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक में एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) करवाया जाएगा।

Bhilwara : केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की बैठक संपन्न, लिए आगामी शिक्षा सत्र को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय

इस राशि का उपयोग आगामी वर्ष में निर्माण कार्य शुरू होने पर किया जाएगा। वहीं, राजकुमार बंब ने बताया कि आगामी वर्ष में सार्वजनिक कार्यक्रमों हेतु भूमि क्रय करने की योजना है, जिसे सामान्य दर पर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि काशीपुरी वकील कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन में नियमित योग कक्षाएं और काढ़ा वितरण सुचारू रूप से जारी है। चांदमल सोमानी ने तुलसी कमल वितरण के सेवा कार्य की प्रगति रिपोर्ट पेश की। सांगानेरी गेट पर संचालित संस्कार केंद्र की जानकारी देते हुए बताया गया कि नंदकिशोर शर्मा के निर्देशन में केंद्र का संचालन बेहतर हो रहा है।

Bhilwara : लाइफ स्टाइल विलास कॉलोनी में मनाया सिंजारा पर्व, गौरा मैया से की अखंड सुहाग की मंगल कामना

यहाँ बालकों की संख्या बढ़ाने, बिछायत (बैठने की व्यवस्था) दुरुस्त करने और बच्चों को ज्ञानवर्धक साहित्य उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया। संगठनात्मक चर्चा के दौरान विनोद मेलाना ने आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के चुनाव की रूपरेखा रखी। सर्वसम्मति से चुनाव हेतु 25 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। इस निर्वाचन प्रक्रिया में राजकुमार शर्मा चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। बैठक में सांसद दामोदर अग्रवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य दीपक भाई और डॉ. शंकरलाल माली सहित प्रन्यास के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Bhilwara : केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की बैठक संपन्न, लिए आगामी शिक्षा सत्र को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें