Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : सखी सहेली ग्रुप ने धूमधाम से निकाली गणगौर महोत्सव पर भव्य बिंदोरा एवं सवारी

Bhilwara : सखी सहेली ग्रुप ने धूमधाम से निकाली गणगौर महोत्सव पर भव्य बिंदोरा एवं सवारी

Bhilwara : सखी सहेली ग्रुप ने धूमधाम से निकाली गणगौर महोत्सव पर भव्य बिंदोरा एवं सवारी

पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों और उत्साह से सजा आयोजन, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सखी सहेली ग्रुप द्वारा गणगौर महोत्सव के अवसर पर भव्य बिंदोरा एवं सवारी का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर प्रीति लोहिया, दमयंती लोहिया एवं प्रियंका लोहिया परिवार द्वारा गणगौर का भव्य बिंदोरा दिया गया।

Bhilwara : जाजू को मिला राष्ट्रीय अनिरूद्ध भार्गव पर्यावरण पुरस्कार

कार्यक्रम की शुरुआत गणगौर माता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद बिंदोरा निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाजजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मीडिया प्रभारी सीमा कोगटा एवं निशा काकाणी ने बताया कि इस आयोजन में विशेष रूप से गणगौर एवं ईश्वर जी का सुंदर एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। सवारी के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने गणगौर माता के गीत गाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने सवारी का स्वागत किया और आयोजन की भव्यता की सराहना की।

Bhilwara : सखी सहेली ग्रुप ने धूमधाम से निकाली गणगौर महोत्सव पर भव्य बिंदोरा एवं सवारी

इस अवसर पर ममता मोदानी, रेखा लोहिया, वंदना, श्वेता लोहिया, अंकिता राठी, राधा न्याती, उषा पटवारी, मधु समदानी, शारदा माहेश्वरी, सुनीता बल्दवा, अंजू भांगड़, उर्मिला जैन, शशी अग्रवाल, मोहिता जैन, नीलू अजमेरा, वंदना शाह, मंजू काकाणी, उन्नति कोगटा, तराशा बल्दवा, पूजा अजमेरा, प्रिनु माहेश्वरी, समीक्षा अग्रवाल, रितिका राठी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी। सखी सहेली ग्रुप की सदस्याओं ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हमारी परंपराओं को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य होता है। सभी ने गणगौर माता से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अंत में प्रीति लोहिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Bhilwara : सखी सहेली ग्रुप ने धूमधाम से निकाली गणगौर महोत्सव पर भव्य बिंदोरा एवं सवारी

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें