Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : दिगंबर जैन प्रीमियर लीग सीजन-3 का ट्रॉफी अनावरण के साथ हुआ शुभारंभ

Bhilwara : दिगंबर जैन प्रीमियर लीग सीजन-3 का ट्रॉफी अनावरण के साथ हुआ शुभारंभ

Bhilwara : दिगंबर जैन प्रीमियर लीग सीजन-3 का ट्रॉफी अनावरण के साथ हुआ शुभारंभ

समाज के युवाओं को जोड़ने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने का माध्यम डीजेपीएल: पीयूष गोधा

Advertisement Box

उत्साह और जोश के बीच खिलाड़ियों ने लिया खेल भावना व और अनुशासन का संकल्प

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ दिगंबर जैन प्रीमियर लीग सीजन-3 का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रॉफी अनावरण के साथ हुई, जिसने पूरे आयोजन को खास बना दिया। समाज के प्रायोजकों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में मेंस क्रिकेट, वूमेन्स क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम और चेस प्रतियोगिताओं की ट्रॉफियों का अनावरण किया गया।

ट्रॉफी के अनावरण के दौरान तालियों की गूंज और उत्साह ने माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। शुभारंभ समारोह के दौरान सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने का संकल्प लिया। समारोह में टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर दिलीप प्रवीण चौधरी, विनय विभोर गोधा, राजकुमार अमित मनोज अग्रवाल, एकिन विनीत जैन, कमल बड़जात्या, मनोज कोठारी, श्याम दीपक वेद, नंदलाल सुरेश कोठारी, प्रेम राकेश सेठी, दिनेश भानु गोधा, नरेश गोधा, प्रकाश गंगवाल, लोकेंद्र जैन, पारस गदिया, पवन लुहाड़िया, अर्पित अंकित शाह, विनोद प्रतीक शाह और महेंद्र दीपक सोगानी सहित कई समाजजन मौजूद रहे। दिगंबर जैन प्रीमियर लीग सीजन-3 का आयोजन 22 मार्च तक कृषि उपज मंडी के पास स्थित महेश स्पोर्ट्स अकादमी में होगा। क्रिकेट के लीग मैच 6 ओवर, सेमीफाइनल 8 ओवर और फाइनल मैच 10 ओवर का होगा। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का प्रसारण क्रिक हीरोज प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाइव भी किया जाएगा। सीजन में पुरुष वर्ग की 12 और महिला वर्ग की 6 टीमों के साथ-साथ बैडमिंटन, कैरम और चेस प्रतियोगिताओं की जर्सी का भी अनावरण किया गया।

Bhilwara : दिगंबर जैन प्रीमियर लीग सीजन-3 का ट्रॉफी अनावरण के साथ हुआ शुभारंभ

जर्सी अनावरण में सुपर-7 के नरेश गंगवाल, हैरी वेड्स केली के अमित और अंकित काला, रॉयल ऋषभ के राकेश पहाड़िया, सन मार्टिन सुपर किंग्स के राजेश विनायक, सनबोंड वॉरियर्स के वैभव जैन, देशनोदय राइडर्स के अमित गोधा, स्वास्तिक स्ट्राइकर के सुमित पाटनी, श्री कैपिटल के रवि जैन, चैलेंजर अंकित एंटरप्राइजेज के अंकित और अर्पित शाह, मेकओवर किंग्स के साहिल गंगवाल, हेलो बेने के प्रतीक शाह तथा रॉक बॉड के विवेक, राजेश, अनुपम, गौरव और प्रियंक जैन शामिल रहे। महिला टीमों के ओनर के रूप में मैना बाकलीवाल, नमन जैन, अभिषेक, रीना, वैराग्य, रुचिका जैन, पारस महिला मंडल, अक्षय और आंचल टोंगिया भी मौजूद रहे। दिगंबर जैन प्रीमियम लीग 3.0 के अध्यक्ष पीयूष गोधा ने कहा कि यह हमारा सीजन-3 है। क्रिकेट में पुरुष वर्ग की 12 और महिला वर्ग की 6 टीमें भाग ले रही हैं। इसके साथ ही बैडमिंटन, कैरम और चेस प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।

तीन साल पहले हमने इसे छोटे स्तर से शुरू किया था, लेकिन समाज के सहयोग से आज यह आयोजन बड़े स्तर पर पहुंच गया है। आज सभी टीम स्पॉन्सर्स और प्रायोजकों की मौजूदगी में ट्रॉफी और सभी टीमों की जर्सी का अनावरण किया गया। यह मंच समाज के युवाओं को जोड़ने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने का माध्यम बन रहा है। सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि दो वर्ष पहले समाज के युवाओं ने दिगंबर जैन प्रीमियर लीग की शुरुआत की थी। युवाओं के उत्साह का ही परिणाम है कि आज लगातार तीसरे वर्ष इसका आयोजन हो रहा है।

Bhilwara : जैन दिवाकर महिला मंडल द्वारा माधव गौशाला में गौ सेवा, गौ माता को खिलाई लापसी, गुड़, व हरा चारा

इस प्रतियोगिता में करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। क्रिकेट, कैरम, चेस और बैडमिंटन जैसे खेलों के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच मिल रहा है, जहां वे एक-दूसरे से जुड़ते हैं और अपनी प्रतिभा भी निखारते हैं। महावीर जयंती जैन समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण पर्व है और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है। वहीं खिलाड़ी अंकिता ने कहा कि मैं दिगंबर जैन समाज का दिल से आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने हमें घर से मैदान तक आने और खेलने का इतना अच्छा मौका दिया। हमारी टीम निम्बाहेड़ा से आई है और हम पूरे जोश, मेहनत और लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और ट्रॉफी जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।

Bhilwara : दिगंबर जैन प्रीमियर लीग सीजन-3 का ट्रॉफी अनावरण के साथ हुआ शुभारंभ

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें