Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : रामपुरा आगूचा माइंस के जिंक कौशल केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन, 120 युवाओं का चयन

Bhilwara : रामपुरा आगूचा माइंस के जिंक कौशल केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन, 120 युवाओं का चयन

Bhilwara : रामपुरा आगूचा माइंस के जिंक कौशल केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन, 120 युवाओं का चयन

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड रामपुरा आगूचा माइंस द्वारा अम्बुजा फाउण्डेशन के सहयोग से संचालित जिंक कौशल परियोजना के तहत जिंक कौशल केंद्र में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले के माध्यम से स्थानीय युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने का सीधा अवसर मिला। मेले में बैंकिंग, हेल्थकेयर, आईटी, सिक्योरिटी और इलेक्ट्रिशियन जैसे विभिन्न क्षेत्रों की 20 से अधिक नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले में आए 315 से अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया।

Advertisement Box

Bhilwara : रामपुरा आगूचा माइंस के जिंक कौशल केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन, 120 युवाओं का चयन

Bhilwara : राजस्थान दिवस समारोह के अवसर पर ओडीओपी मेला/प्रदर्शनी का शुभारंभ

कंपनियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार के बाद 120 उम्मीदवारों का मौके पर ही चयन किया गया। इसके अलावा, 160 अन्य उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित युवाओं को औसतन 17,500 प्रति माह का सैलरी पैकेज ऑफर किया गया। यह रोजगार मेला स्थानीय युवाओं के लिए एक ऐसा मंच साबित हुआ जहाँ उन्होंने सीधे तौर पर कंपनियों के प्रतिनिधियों से बात की और बाजार की जरूरतों को समझा। इससे उन्हें अपने कौशल को प्रदर्शित करने और अपने ही क्षेत्र के पास ही करियर बनाने का मौका मिला। यह पहल स्थानीय युवाओं के कौशल विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हिंदुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Bhilwara : रामपुरा आगूचा माइंस के जिंक कौशल केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन, 120 युवाओं का चयन

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें