Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : पतंजलि परिवार द्वारा युवा भारत सम्मेलन आयोजित, संगीत के साथ किया योग का प्रदर्शन

Bhilwara : पतंजलि परिवार द्वारा युवा भारत सम्मेलन आयोजित, संगीत के साथ किया योग का प्रदर्शन

Bhilwara : पतंजलि परिवार द्वारा युवा भारत सम्मेलन आयोजित, संगीत के साथ किया योग का प्रदर्शन

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। पतंजलि परिवार भीलवाड़ा की ओर से संत कल्की राम की अध्यक्षता, राष्ट्रीय कवि राजेन्द्र गोपाल व्यास के मुख्य आतिथ्य में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी भंवरलाल शर्मा, प्रकाश सुराणा, लक्ष्मी नारायण जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में युवा भारत सम्मेलन का आयोजन गौतम शिक्षण संस्थान के परिसर में आयोजित किया गया।

Advertisement Box

युवा भारत के जिला प्रभारी पीयूष शर्मा ने बताया कि अतिथियों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कहा कि किसी भी राष्ट्र के उत्थान में स्वस्थ एवं संस्कारी युवाओं की अग्रणी भूमिका होती है। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा योग प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ एवं संस्कारी युवाओं का निर्माण किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय है। युवा सम्मेलन में प्रधानाचार्य एवं मुख्य योग शिक्षक प्रेम शंकर जोशी ने अपने जीवन के संस्मरण सुनाते हुए बताया कि बीमारीयों से बचने, एवं उनके इलाज में आहार, विहार, योग, प्राणायाम, यम, नियम, यज्ञ हवन, औषधियों का अपना महत्व होता है।

Bhilwara : पतंजलि परिवार द्वारा युवा भारत सम्मेलन आयोजित, संगीत के साथ किया योग का प्रदर्शन

कार्यक्रम का सफल संचालन योग शिक्षक दुर्गा लाल जोशी ने किया। युवा सम्मेलन को भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी भीमाराम ने संबोधित करते हुए शटकर्म क्रियाओं पर प्रकाश डालते हुए जल नेति, रबर नेति का प्रदर्शन किया। सम्मेलन में भारत विकास परिषद के रजनीकांत आचार्य, योग शिक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी ने संबोधित किया। बालक-बालिकाओं ने संगीत के साथ योग का प्रदर्शन किया। भंवर लाल शर्मा ने बताया की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सम्पूर्ण जिले में बड़े उल्लास एवं उत्साह से मनाया जायेगा। नगर प्रत्येक वार्ड में योग कक्षाओं विस्तार एवं स्वास्थ्य के जागरण के लिए वार्ड समितियों का गठन किया जा रहा है।

Bhilwara : सकल दिगंबर जैन समाज मनाएगा धूमधाम से महावीर जन्मकल्याण महोत्सव, तैयारियां शूरू

गणेश लाल शर्मा, गोपाल लाल शर्मा, गोपाल लाल सेन, दिव्यांश सेन, प्रभाकर चतुर्वेदी, गोपी किशन पाटोदिया, मदन जाट, राधेश्याम सुथार, शुभम वैष्णव, सुरेश बम्ब, रामेश्वर लाल धाकड़, परमेश्वर सुथार, रतन सिंह, भैरू लाल सालवी, श्रीलाल सोनी, सुरेश सोनी, ईश्वर सिंह राठौड़, हर्षवर्धन सिंह, जगदीश चन्द्र शर्मा, लाजपत आचार्य, जयकांत पत्रियां, चंद्र प्रकाश शर्मा, सुभाष त्रिपाठी, तनिश सेन, जयनारायण जोशी, विजय शर्मा, ममता शर्मा, अदिति शर्मा, प्रियंका पारिक, गायत्री ओझा, सुनिता गंवारिया आदि योग साधकों के साथ सैंकडों लोगों ने भाग लिया। अंत में सभी ने नियमित योग का संकल्प लिया।

Bhilwara : पतंजलि परिवार द्वारा युवा भारत सम्मेलन आयोजित, संगीत के साथ किया योग का प्रदर्शन

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें