अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रो. डॉ. ममता शर्मा को वैश्विक उत्कृष्टता पुरस्कार!
शिक्षा और विषविज्ञान में योगदान के लिए श्रीलंका में सम्मानित:भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीलंका में सम्मानित
अलवर (श्रेयांस बैद) राज ऋषि सरकारी महाविद्यालय, अलवर की प्रख्यात प्रोफेसर एवं पर्यावरण विषविज्ञानी डॉ. ममता शर्मा को अंतरराष्ट्रीय वैश्विक उत्कृष्टता का विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया, जो उनके शैक्षणिक जगत में किए जा रहे कार्य के लिए एक प्रेरणादायक मान्यता है।
श्रीलंका में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा शिक्षा के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण और वैश्विक समाज में उनके उदाहरणीय समर्पण एवं विशिष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया। भव्य समारोह कोलंबो, श्रीलंका के वेस्टर्न प्रांतीय परिषद सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में हुआ। इसका आयोजन सुप्रीम टीचर्स एसोसिएशन, साउथ एशियन इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड डेवलपमेंट तथा इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर क्वालिटी एजुकेशन श्रीलका ने संयुक्त रूप से किया।
Bikaner : ”सिलिकोसिस के लंबित प्रकरणों का पुनर्भरण करते हुए उनका करें शीघ्र निस्तारण
डॉ. शर्मा ने कहा, “शैक्षणिक जगत में मैं जो कार्य कर रही हूँ – विशेषकर पर्यावरण विषविज्ञान, जैव विविधता संरक्षण, कीटनाशक प्रदूषण जागरूकता तथा शिक्षा के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण – उसके लिए ऐसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। यह सम्मान न केवल मेरे प्रयासों की पुष्टि करता है, बल्कि मुझे वैश्विक स्तर पर ज्ञान प्रसार और जागरूकता अभियान को और तेज करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह पुरस्कार मेरे जैसे शिक्षाविदों के लिए एक मील का पत्थर है, जो शिक्षा को सशक्तिकरण का माध्यम बनाना चाहते हैं।”
राजस्थान से श्रीलंका तक फैले उनके कार्यों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त की है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रो. डॉ. ममता शर्मा को वैश्विक उत्कृष्टता पुरस्कार!




















