Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : ”सिलिकोसिस के लंबित प्रकरणों का पुनर्भरण करते हुए उनका करें शीघ्र निस्तारण

Bikaner : ''सिलिकोसिस के लंबित प्रकरणों का पुनर्भरण करते हुए उनका करें शीघ्र निस्तारण

Bikaner : ”सिलिकोसिस के लंबित प्रकरणों का पुनर्भरण करते हुए उनका करें शीघ्र निस्तारण- एडीएम सिटी

”नशे के दुष्प्रभावों को लेकर स्कूल और कॉलेज में विद्यार्थियों को करें जागरूक”

Advertisement Box

स्माइल (SMILE) परियोजना के तहत भीख मांगने में लगे व्यक्तियों व बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को एडीएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान न्यूमोकोनियोसिस (सिलिकोसिस) नीति, 2019 के क्रियान्वयन, राजस्थान भिखारियों या निर्धन व्यक्तियों के पुनर्वास नियम, 2020 तथा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई।

बैठक के प्रारंभ में जिला स्तरीय सिलिकोसिस मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सिलिकोसिस पीड़ितों को राहत प्रदान करने से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की गई। एडीएम सिटी ने खनिज विभाग और श्रम विभाग को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का पुनर्भरण करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके।

Bikaner : ''सिलिकोसिस के लंबित प्रकरणों का पुनर्भरण करते हुए उनका करें शीघ्र निस्तारण

इसके पश्चात राजस्थान भिखारियों या निर्धन व्यक्तियों का पुनर्वास नियम, 2020 के बिंदु संख्या 22 के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी नंद किशोर राजपुरोहित ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित स्माइल (SMILE) परियोजना के तहत भीख मांगने में लगे व्यक्तियों और बच्चों के पुनर्वास के लिए शिक्षा, चिकित्सा और कौशल विकास के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत बीकानेर जिले में नियमानुसार पात्र स्वयंसेवी संस्था का चयन किया जाना प्रस्तावित है।

Bikaner : बाल कल्याण समिति ने जिला कलेक्टर को दी ‘फैंके नहीं, हमें दें’ अभियान की जानकारी

बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिले में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों को लेकर चर्चा की गई। एडीएम सिटी ने शिक्षा विभाग को विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bikaner : ”सिलिकोसिस के लंबित प्रकरणों का पुनर्भरण करते हुए उनका करें शीघ्र निस्तारण

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें