Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : राजस्थान सेवा निवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की बैठक आयोजित

Bhilwara : राजस्थान सेवा निवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की बैठक आयोजित

Bhilwara : राजस्थान सेवा निवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की बैठक आयोजित, सामूहिक समस्या पर हुई चर्चा

प्रदेश वरिष्ठ सचिव इस्माइल कायमखानी का किया स्वागत, प्रदेश वरिष्ठ सचिव ने दिया संगठन को मजबूत करने व सुचारू रूप से चलाने हेतु मार्गदर्शन

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सर्किट हाउस भीलवाड़ा में किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की विभिन्न समस्याओं तथा उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सौभाग्य सिंह सोलंकी सेवा निवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने की। जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा के सानिध्य में आयोजित बैठक में संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बैठक के दौरान प्रदेश वरिष्ठ सचिव इस्माइल कायमखानी के भीलवाड़ा आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण कर मेवाड़ी पगड़ी पहना कर भव्य स्वागत किया गया। बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की सामूहिक समस्या पर चर्चा की गई। जिसमें विशेष रूप से सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की उपार्जित अवकाश का समय पर भुगतान, कोर्ट में पेशी पर जाने वाला का यात्रा भत्ता जिला स्तर पर करने पर चर्चा कर प्रदेश संगठन को अवगत करवाया गया। सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति जताई। बैठक का संचालन महासचिव गोपाल लाल शर्मा द्वारा किया गया।

Bhilwara : राजस्थान सेवा निवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की बैठक आयोजित

बैठक में सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल लाल, लक्ष्मण सिंह राजावत उपाध्यक्ष, कन्हैया लाल शर्मा, विक्रम सिंह, भंवरू खान, यूनिस खान, ओम प्रकाश सोनी, ओम प्रकाश वैष्णव, जगमाल सिंह, सत्यनारायण शर्मा, सत्यनारायण सिंह नरूका, लक्ष्मी नारायण शर्मा, चिराग अली, हरीशंकर पारीक, मोहम्मद अली, गोरधन सिंह, अनिल महाजन, शंकर लाल, लाल मोहम्मद, शौकत खान कायमखानी सहित 35 से 40 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। प्रदेश वरिष्ठ सचिव इस्माइल कायमखानी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचकर उनका समाधान करवाना है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

भीलवाड़ा के प्रसून काबरा बने सीबीडीटी में नेशनल कॉर्डिनेटर (बास्केटबॉल)

प्रदेश सचिव कायमखानी द्वारा संगठन को मजबूत करने व सुचारू रूप से चलाने हेतु मार्गदर्शन भी दिया तथा प्रदेश स्तर पर संगठन द्वारा अपने कार्य कलापों के बारे सभी को जानकारी दी गई। जिस पर मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी दिनांक 22 मार्च 2026 को होली स्नेह मिलन का आयोजन पुलिस लाइन संतोषी माता मंदिर में करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में सौभाग्य सिंह द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Bhilwara : राजस्थान सेवा निवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की बैठक आयोजित

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें