Bhilwara : पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है स्मृति वन: गोपाल चंद्र डाड
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डाड के भीलवाड़ा आगमन पर पूर्व न्यास अध्यक्ष डाड एवं पर्यावरणविद जाजू किया स्वागत अभिनंदन
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओएसडी एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गोपाल चंद्र डाड के भीलवाड़ा आगमन पर स्मृति वन में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड एवं पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने अमृता देवी विश्नोई की तस्वीर भेंट कर शाल ओढाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। पौधारोपण में राजकुमार कोठारी एवं हेमराज जागेटिया भी उपस्थित रहे।

Bhilwara : भागवत समरसता महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न, गूंजे गौ माता के जयकारे
जाजू ने डाड को जानकारी देते हुए बताया कि स्मृति वन 315 बीघा एवं हरनी की पहाड़ी 150 बीघा में फैली है जिसमें अब तक लाखों पौधे लगाए जा चुके है जिससे आच्छादित होकर यह एक ग्रीन फॉरेस्ट के रूप में विकसित हो चुका है। स्मृति वन और हरनी की पहाड़ी क्षेत्र का अवलोकन करते हुए आईएएस अधिकारी गोपाल चंद्र डाड स्मृति वन एवं पहाड़ी में लगाए गए लाखों पौधों को देखकर अभिभूत हुए। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा के लिए यह स्मृति वन शहर के “लंग्स” की तरह कार्य कर रहा है, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
Bhilwara : पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है स्मृति वन: गोपाल चंद्र डाड




















