Bhilwara : बीजेएस के प्रांतीय अधिवेशन उत्कर्ष में भीलवाड़ा चैप्टर की उल्लेखनीय भागीदारी, मिला विशेष सम्मान
भीलवाड़ा चेप्टर महिला सदस्यों द्वारा बीजेएस मैं हु ना विषय पर प्रस्तुत की नाटिका
अधिवेशन में भीलवाड़ा के ललित लोढ़ा को अजमेर संभागीय महासचिव किया घोषित
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) राजस्थान प्रांत का छठा भव्य दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन पाली, राजस्थान में आयोजित हुआ। अधिवेशन में नई नियुक्तियाँ, सांगठनिक चर्चाएँ और समाज सुधार के मुद्दों पर मंथन हुआ। भीलवाड़ा चैप्टर की ओर से प्रांतीय अधिवेशन में 40 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अधिवेशन में संस्थापक शांतिलाल मूथा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर सांखला, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. प्रकाश चोपड़ा, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री कोमल जैन, प्रांतीय अध्यक्ष श्रवण दूगड़, प्रांतीय महामंत्री आतिश लोढ़ा, प्रांतीय महिला अध्यक्ष लता ललवानी, प्रांतीय महामंत्री रितु मेहता एवं प्रांतीय प्रोजेक्ट हेड अनुराधा चौधरी सहित अनेक पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भीलवाड़ा चैप्टर के अध्यक्ष अनिल कोठारी, महिला अध्यक्ष मधु लोढ़ा, महामंत्री अरविंद झामड़ महिला महामंत्री किरण सेठी, यूथ विंग मार्गदर्शक मनीष सेठी, अध्यक्ष राजकुमार लोढ़ा, इंद्र चोपड़ा (महामंत्री) सहित सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

अधिवेशन में भीलवाड़ा चैप्टर को वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों एवं सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सर्वाधिक सदस्यों की उपस्थिति दर्ज कराने पर भी चैप्टर को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। पूरे वर्ष के कार्यों का प्रेजेंटेशन, स्टेन्डी, फोटो वॉल एवं फीडबैक नोट के लिए भी चैप्टर की सराहना की गई। दो दिवसीय अधिवेशन में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थापक शांति भाऊ राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर सांखला सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। विशेष आकर्षण कोमल द्वारा संचालित ‘जेनरेशन टॉक’ सत्र रहा, जिसमें दो पीढ़ियों ने एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं, व्यथा एवं उपलब्धियों पर खुलकर चर्चा की। यह सत्र अत्यंत प्रेरणादायक एवं रोचक रहा। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में भीलवाड़ा चेप्टर महिला सदस्यों द्वारा बीजेएस मैं हु ना विषय पर नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें सभी उपलब्धियों का वर्णन था।
Bhilwara : अतिक्रमण हटाने का अभियान निरंतर जारी रखने की आवश्यकता: एस.एस. गंभीर
अधिवेशन के दौरान भीलवाड़ा के ललित लोढ़ा को अजमेर संभागीय महासचिव घोषित किया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। भीलवाड़ा से उपस्थित प्रमुख सदस्यों में मदनलाल सिपानी, सुशील चपलोत, पारसमल कूकड़ा सुरेश बम, बलवीर डागलिया, अनिल सिसोदिया, शिव डांगी संजय लोढ़ा, विपिन दुगड़, तथा महिलाओं में मधु मेड़तवाल, नीलू पानगड़िया, रीना सिसोदिया, रजनी डोसी, नीलम डागलिया, चेतना चपलोत, सुनीता गांधी, मधु विरानी, संध्या पामेचा, सुलेखा पीपाड़ा, मंजू झामड़, सरिता चौधरी कुसुम बम्ब सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। अधिवेशन का समापन उत्साह, ऊर्जा एवं संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ हुआ।
Bhilwara : बीजेएस के प्रांतीय अधिवेशन उत्कर्ष में भीलवाड़ा चैप्टर की उल्लेखनीय भागीदारी, मिला विशेष सम्मान



















