Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : 501 निशानों के साथ गूंज उठा भीलवाड़ा, छप्पन भोग व भव्य भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सागर

Bhilwara : 501 निशानों के साथ गूंज उठा भीलवाड़ा, छप्पन भोग व भव्य भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सागर

Bhilwara : 501 निशानों के साथ गूंज उठा भीलवाड़ा, छप्पन भोग व भव्य भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सागर

श्याम भक्तों की अटूट श्रद्धा, एकता और समर्पण का जीवंत उदाहरण है फाल्गुन महोत्सव: सुरेश पोद्दार

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। फाल्गुन महोत्सव के पावन अवसर पर शहर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के रंग में रंग गया। 501 पावन निशानों के साथ निकली भव्य निशान यात्रा ने पूरे शहर को “जय श्री श्याम” के जयघोष से गुंजायमान कर दिया। महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी हाथों में निशान लेकर भक्ति में सराबोर नजर आए। वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा शहर श्याममय हो गया हो। लक्ष्मी नारायण मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए, गुलाल उड़ाते हुए और भजन गाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से आगे बढ़े। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। जब यात्रा काशीपुरी धाम पहुंची तो पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।

Bhilwara : 501 निशानों के साथ गूंज उठा भीलवाड़ा, छप्पन भोग व भव्य भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सागर

दोपहर में बाबा को आकर्षक एवं दिव्य छप्पन भोग अर्पित किया गया। विभिन्न प्रकार के व्यंजन, मिष्ठान और फल-सज्जा से सुसज्जित भोग की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। आरती के समय श्रद्धालुओं की आंखें भाव-विभोर हो उठीं। सायंकाल आयोजित भव्य भजन संध्या में चंडीगढ़ से पधारे भजन गायक मोनू दुबे एवं भोपाल से आए पंकज पांचाल ने अपनी मधुर व ऊर्जावान प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। “हारे के सहारे आजा”, “मेरे श्याम बाबा बड़ा निराला”, “खाटू वाले श्याम धणी”, “श्याम तेरी बंसी पुकारे” जैसे लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

पूरा धाम भक्ति रस में डूब गया। समिति अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने कहा कि यह आयोजन श्याम भक्तों की अटूट श्रद्धा, एकता और समर्पण का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि फाल्गुन महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम है। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि 501 निशानों की ऐतिहासिक उपस्थिति यह दर्शाती है कि श्याम भक्ति हर हृदय में बसती है। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही।

भीलवाड़ा में “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर” विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सेशन का सफल आयोजन

सभी कार्यक्रमों का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण भी किया गया, जिससे दूर-दराज के भक्त भी इस दिव्य आयोजन से जुड़ सके। आयोजन की व्यवस्थाओं में रमन अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अजय शर्मा, पुनीत गुप्ता, सुशील सुल्तानिया, संपत, पंकज शर्मा, टोनी, प्रिंस शर्मा, चिन्मय, आकाश जिंदल, अंकित कास्ट, विवेक गोयल, अभिषेक खंडेलवाल, अभिषेक बंसल, विजेंद्र शर्मा, अभिषेक असावा, कन्हैया राजोरा, चिराग, अक्षत अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल सहित श्याम सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। रात्रि तक चलता रहा भक्ति का यह अद्भुत उत्सव शहरवासियों के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Bhilwara : 501 निशानों के साथ गूंज उठा भीलवाड़ा, छप्पन भोग व भव्य भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सागर

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें