Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : नगर माहेश्वरी महिला संस्थान में सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन

Bhilwara : नगर माहेश्वरी महिला संस्थान में सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन

Bhilwara : नगर माहेश्वरी महिला संस्थान में सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन

अध्यक्ष पद पर वीणा मोदी एवं सचिव पद पर विनीता तोषनीवाल सर्वसम्मति से चुनी गईं

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। नगर अध्यक्ष डॉ.सुमन सोनी ने बताया कि ज़िला माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वाधान में नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की चुनाव चयन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध सम्पन्न हुई। यह प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक संध्या जी आगीवाल तथा चुनाव अधिकारी अर्चना बिड़ला के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई।

Bhilwara : नगर माहेश्वरी महिला संस्थान में सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन

चयन प्रक्रिया की शुरुआत अतिथियों के दीप प्रज्वलन और डॉ.सुमन सोनी की महेश वंदना से हुई। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ.सुमन सोनी ने अपने उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत सुंदर पंक्तियों से किया। उपस्थित अतिथियों का अध्यक्ष सुमन सोनी, सचिव सोनल माहेश्वरी, स्नेहलता तोषनीवाल, जतन हिंगड़, राखी राठी और अंजू सोमानी ने उपरना पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए वीणा मोदी, सचिव पद के लिए विनीता तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए निशा सोनी तथा संगठन मंत्री पद के लिए नीलम दरगड़ के नाम प्रस्तावित किए गए।

Bhilwara : श्री राम मण्डल सेवा संस्थान द्वारा फाल्गुन उत्सव की शुरुआत, फूलो के साथ खेली होली

सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने चारों पदों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती सहित अनेक गणमान्य महिलाएँ एवं नगर की सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सचिव सोनल माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। चुनाव प्रक्रिया सौहार्द, एकता और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिससे संगठन के आगामी कार्यकाल के प्रति नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश देखने को मिला।

Bhilwara : नगर माहेश्वरी महिला संस्थान में सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें