Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : जीतो भीलवाड़ा लेडीज विंग की पहल से हुआ महिलाओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास और एकता का संचार

Bhilwara : जीतो भीलवाड़ा लेडीज विंग की पहल से हुआ महिलाओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास और एकता का संचार

फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश बना “जस्ट ट्रेक – ए हेल्दी ब्रेक”

Advertisement Box

नियमित शारीरिक गतिविधियाँ स्वस्थ शरीर के साथ सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन दृष्टि को भी विकसित करती हैं: चेयरपर्सन नीता बाबेल

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जीतो भीलवाड़ा लेडीज़ विंग द्वारा कम्युनिटी कनेक्ट पहल के अंतर्गत स्मृति वन, हरनी महादेव रोड पर आयोजित “जस्ट ट्रेक- ए हेल्दी ब्रेक” ट्रेकिंग कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस,आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली का प्रेरक संदेश दिया। रविवार प्रातः 6.30 से 8.30 बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्यवर्धक गतिविधि ने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

प्राकृतिक वातावरण की हरियाली और स्वच्छ हवा के बीच आयोजित इस ट्रेकिंग कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को दैनिक दिनचर्या की व्यस्तता से दूर मानसिक शांति और तनाव मुक्ति का अनुभव किया ओर जीवनशैली अपनाने के संकल्प को मजबूत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.संगीता काबरा ने की, जबकि आशीष चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेक की शुरुआत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। जीतो लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन नीता बाबेल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मबल और सामाजिक जुड़ाव को सुदृढ़ करते हैं।

Bhilwara : जीतो भीलवाड़ा लेडीज विंग की पहल से हुआ महिलाओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास और एकता का संचार

चेयरपर्सन नीता बाबेल ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय, मानसिक रूप से सशक्त तथा आत्मविश्वासी बनाना है। उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियाँ स्वस्थ शरीर के साथ सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन दृष्टि को भी विकसित करती हैं। सदस्यों ने इस ट्रेक को प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी सौहार्द, टीमवर्क और संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हैं तथा स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। ट्रेक का संचालन प्रशिक्षक प्रकाश दोसाया एवं सिद्धार्थ राठौड़ द्वारा सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से किया गया।

Bhilwara : श्री राम मण्डल सेवा संस्थान द्वारा फाल्गुन उत्सव की शुरुआत, फूलो के साथ खेली होली

इस अवसर पर जीतो चेयरपर्सन मीठालाल सिंघवी, कन्वीनर महेंद्र नाहर, ललित बाबेल, नरेंद्र पोखरना, रवि जैन, कमल सोनी, स्पोर्ट्स कन्वीनर स्वीटी नैनावटी, को-कन्वीनर अंकिता भूरा, वाइस चेयरपर्सन नीतू चोरड़िया, सचिव अमिता बाबेल सहित सुलेखा सिसोदिया, किरण चौरड़िया, वनिता बाबेल, अनुभा लोढ़ा, रजनी सिंघवी, सोनल मेहता, संध्या पामेचा, अनीता सिंघवी, सुमता जैन, दीपिका पाटनी, वीणा मोदी, कृष्णा लढा, मंजू झामड़, आकांशा जैन, मंजू मारू, प्रीति पोखरना, सुनीता गुप्ता, लक्ष्मी, अलका, अंकिता, कृष्णा, लता, महेश, राहुल कोठारी, विक्रम राठौड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Bhilwara : जीतो भीलवाड़ा लेडीज विंग की पहल से हुआ महिलाओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास और एकता का संचार

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें