Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा इकाई गौ सेवा दिवस के रूप में मनाएगा वैश्य एकता दिवस

Bhilwara : अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा इकाई गौ सेवा दिवस के रूप में मनाएगा वैश्य एकता दिवस

Bhilwara : अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा इकाई गौ सेवा दिवस के रूप में मनाएगा वैश्य एकता दिवस

“युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं: देवेंद्र डाणी

Advertisement Box

युवा शक्ति सेवा व संस्कार से जुड़ती है तो परिवर्तन अवश्यंभावी हो जाता है: अंकित सोमानी

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सामाजिक समरसता, सेवा भावना और संगठनात्मक सशक्तिकरण का प्रेरक संदेश देते हुए अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की जिला भीलवाड़ा युवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जहाँ युवाओं ने समाजहित के बड़े संकल्पों के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।

युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने बताया कि बैठक में सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व की त्रिवेणी को आगे बढ़ाते हुए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि 17 मार्च को मनाया जाने वाला वैश्य एकता दिवस इस वर्ष “गौ सेवा दिवस” के रूप में समर्पित भाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर गौ संरक्षण, गौ पोषण और भारतीय संस्कृति की इस पावन परंपरा के प्रति जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने कहा की युवा शक्ति सेवा व संस्कार से जुड़ती है तो परिवर्तन अवश्यंभावी हो जाता है।

युवाओं ने संकल्प लिया कि यह आयोजन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि करुणा, कर्तव्य और संस्कृति के समन्वय का सशक्त अभियान होगा। इसके साथ ही 6 जुलाई को वैश्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। युवाओं ने इसे मानव सेवा का सर्वाेत्तम माध्यम बताते हुए कहा कि “रक्तदान-महादान” की भावना से समाज को जीवनदायिनी प्रेरणा दी जाएगी। यह शिविर समाज की एकता, मानवता और सेवा के आदर्शों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Bhilwara : अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा इकाई गौ सेवा दिवस के रूप में मनाएगा वैश्य एकता दिवस

बैठक के दौरान जिला युवा टीम के स्वरूप, विस्तार और भावी कार्ययोजना पर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ। संगठन को अधिक सक्रिय, संगठित और जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने के लिए युवाओं की भूमिकाओं और दायित्वों पर स्पष्ट रणनीति तैयार की गई। संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी ने अपने सम्भोधन मे बताया कि “युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं।” “जब सेवा हमारा स्वभाव बनती है, तब समाज स्वयं मजबूत हो जाता है।” “संगठन से शक्ति, और शक्ति से परिवर्तन जन्म लेता है।” “हमारा हर प्रयास समाज के उत्थान और संस्कारों के संरक्षण के लिए समर्पित है।

Bhilwara : ओम इंडस्ट्री बीगोद-मांडलगढ़ को इंडिया स्टोनमार्ट 2026 प्रदर्शनी में मिला द्वितीय पुरस्कार

” इस अवसर पर हर्ष राठी, त्रिदेव मूंदड़ा, आशीष शाह जैन, ऋषभ पोरवाल, योगेश हेडा, अंशुल शाह अग्रवाल, पंकज राठी सहित अनेक युवा सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में समाजहित के इन निर्णयों को ऐतिहासिक बताते हुए पूर्ण समर्पण से सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक का वातावरण ऊर्जा, उत्साह और एकजुटता से ओतप्रोत रहा। यह स्पष्ट दिखा कि वैश्य युवा शक्ति अब केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के व्यापक आयामों में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार है। यह बैठक न केवल योजनाओं की घोषणा थी, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का सशक्त संकल्प भी जहाँ युवा शक्ति, सेवा भावना और सांस्कृतिक चेतना एक साथ दिखाई दी।

Bhilwara : अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा इकाई गौ सेवा दिवस के रूप में मनाएगा वैश्य एकता दिवस

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें