Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : डेयरी फेडरेशन ने प्रशासनिक ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 5 अधिकारियों की नई जिम्मेदारी हुई तय

त्रिभुवन पाटीदार बने भीलवाड़ा के प्रबंध संचालक, मिली प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां

वर्तमान कार्य के साथ-साथ प्रबंध संचालक के कार्यभार की मिली नई जिम्मेदारी

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए कई जिला दुग्ध संघों के प्रबंध संचालकों (एमडी) के तबादले और पदस्थापन किए हैं। इस फेरबदल में भीलवाड़ा डेयरी का जिम्मा अब त्रिभुवन पाटीदार को सौंपा गया है। आरसीडीएफ की ओर से जारी आदेश के अनुसार भीलवाड़ा जिला दुग्ध संघ में सहायक प्रबंधक (संयंत्र) के पद पर कार्यरत त्रिभुवन पाटीदार को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ तत्काल प्रभाव से भीलवाड़ा डेयरी के प्रबंध संचालक का कार्यभार भी सौंपा गया है। उन्हें पद की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां भी प्रदान की गई हैं।

Bhilwara : डेयरी फेडरेशन ने प्रशासनिक ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 5 अधिकारियों की नई जिम्मेदारी हुई तय

वहीं, भीलवाड़ा में अब तक एमडी का कार्यभार संभाल रहे दिव्यम कुपरिया (महाप्रबंधक-संयंत्र) का स्थानांतरण पाली जिला दुग्ध संघ में प्रबंध संचालक के पद पर कर दिया गया है। इन अधिकारियों का भी हुआ स्थानांतरणः फेडरेशन ने कुल 5 अधिकारियों की नई जिम्मेदारी तय की है। इनमें मदनलाल को पाली दुग्ध संघ से हटाकर अब नागौर जिला दुग्ध संघ का प्रबंध संचालक बनाया है।

Bhilwara : जेंडर समानता केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है

राजकुमार शर्मा को बांसवाड़ा दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक पद से हटाकर अब बाड़मेर जिला दुग्ध संघ की कमान सौंपी है। देवी लाल को सहायक प्रबंधक (पीएंडआई) को पदोन्नत करते हुए बांसवाड़ा दुग्ध संघ का प्रबंध संचालक बनाया गया है। कपिल स्वामी को बाड़मेर दुग्ध संघ के एमडी पद से हटाकर अब बीकानेर जिला दुग्ध संघ में सहायक प्रबंधक (संयंत्र) लगाया गया है।

Bhilwara : डेयरी फेडरेशन ने प्रशासनिक ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 5 अधिकारियों की नई जिम्मेदारी हुई तय
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें