Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : भारतीय मेला एसोसिएशन का हुआ गठन, सतपाल सिंह बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bhilwara : भारतीय मेला एसोसिएशन का हुआ गठन, सतपाल सिंह बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bhilwara : भारतीय मेला एसोसिएशन का हुआ गठन, सतपाल सिंह बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष

आयोजकों ने गुरुग्राम में आयोजित कि बैठक, अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से किया चयन

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) गुरुग्राम। देश के विभिन्न राज्यों में पारंपरिक मेलों का आयोजन करने वाले मेला आयोजकों ने गुरुग्राम में आयोजित बैठक में भारतीय मेला एसोसिएशन का गठन किया। इस अवसर पर राजस्थान के सतपाल सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। अब तक मेले आयोजित करने वाले लोग राष्ट्रीय स्तर पर असंगठित थे। यह पहला अवसर है जब मेला आयोजकों ने अपने हितों की रक्षा और सामूहिक मुद्दों को उठाने के लिए राष्ट्रीय संगठन बनाया है। एसोसिएशन की कार्यकारिणी में पंजाब के विकास सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Bhilwara : काशीपुरी बस्ती में मचेगी विराट हिंदू संगम की धूम, किया पोस्टर का विमोचन

वहीं, रविन्द्र कपूर मेगी (उत्तरप्रदेश), कुणाल भट्ट (गुजरात), अनिल बत्तरा (हरियाणा), साहिल वर्मा (जम्मू-कश्मीर), सिकन्दर यादव (छत्तीसगढ़), अंकुश सेठी (पंजाब), अरशद खान (उत्तरप्रदेश), सुनील सिंह (दिल्ली), नरेश लश्करी (मध्यप्रदेश) तथा वकील अहमद खान (महाराष्ट्र) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान के जगराम गुर्जर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा परेश जे भट्ट (गुजरात), जतिन कुमार (हिमाचल प्रदेश), रमनजीत सिंह खुराना (हरियाणा) और एम.एम. दीवान उर्फ मयूर भाई (गुजरात) को राष्ट्रीय सह सचिव नियुक्त किया गया। योगेश कुमार शर्मा (हरियाणा) को राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा फाजिल भाई खमासा (महाराष्ट्र) को महामंत्री बनाया गया है।

Bhilwara : भारतीय मेला एसोसिएशन का हुआ गठन, सतपाल सिंह बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में गगनदीप सिंह (पंजाब), लालू शर्मा (छत्तीसगढ़), अमीर भाई शेख (गुजरात), सलमान कुरैशी, जमशेद कुरैशी और साजिद मलिक (सभी उत्तरप्रदेश) तथा पवन वर्मा (पंजाब) शामिल हैं। बैठक में गुजरात, हिमाचल प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के मेला आयोजकों की समस्याओं के समाधान, पारंपरिक मेलों को बढ़ावा देने तथा इनमें नवाचार करने का निर्णय किया गया। बैठक में इस संगठन का नाम पहले राष्ट्रीय मेला एसोसिएशन संघ रखने का निर्णय हुआ लेकिन बाद में कुछ सदस्यों के सुझाव पर इसे बदल कर भारतीय मेला एसोसिएशन कर दिया गया।

Bhilwara : भारतीय मेला एसोसिएशन का हुआ गठन, सतपाल सिंह बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें