Bhilwara : लायन्स क्लब भीलवाड़ा ने सादगी और गौरव के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
लायंस क्लब भीलवाड़ा के उत्कृष्ट सेवा कार्यों की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई दे रही है: लायन निशांत जैन
न्यायिक सेवा में चयनित आशुतोष शर्मा और आरएएस दीपक व्यास को ’भीलवाड़ा गौरव’ से नवाजा
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)। लायन्स क्लब भीलवाड़ा द्वारा सुभाष नगर स्थित लायन्स भवन में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष पवन पंवार (एडवोकेट) द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में पवन पंवार ने देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रत्येक नागरिक के जीवन में कड़े अनुशासन और सेवा भाव की अत्यंत आवश्यकता है। समारोह के दौरान ’’भीलवाड़ा गौरव लायन सम्मान 2026’’ का आयोजन किया गया।

इसके तहत जिले की दो उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें आशुतोष शर्मा के न्यायिक मजिस्ट्रेट (आरजेएस) में चयनित होने पर एवं दीपक व्यास के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में उत्तीर्ण होने पर। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों युवाओं की इस उपलब्धि को शहर के लिए गौरव का विषय बताया। लायन ललित सांखला ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीडीजी प्रथम लायन निशांत जैन थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन पीडीजी दिलीप तोषनीवाल, रिजन चेयरपर्सन विनोद सिंघवी, रिजन एडवाइजर सुधीर राठी, जोन चेयरपर्सन चांदमल सोमाणी एवं ट्रस्ट अध्यक्ष जे.के. बागडोदिया का माला एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीडीजी प्रथम लायन निशांत जैन ने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
Bhilwara : जवाहर फाउंडेशन ने किया चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, राज्य स्तर पर मिला सम्मान
उन्होंने गौरव व्यक्त करते हुए कहा कि लायन्स भीलवाड़ा द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों, विशेषकर कंबल एवं स्वेटर वितरण प्रकल्प की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई दे रही है। इन सेवा कीर्तिमानों के फलस्वरूप प्रतिष्ठित ’द लायन’ मैग्जीन के दिसंबर 2025 संस्करण में लायन्स भीलवाड़ा की उपलब्धियों को एक विशेष ’स्टोरी’ के रूप में प्रकाशित किया गया है। यह पूरे प्रांत और क्लब के लिए गर्व का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे सेवा कार्यों को पहचान मिली है। हॉस्पिटल लायन एल.बी. रांका के अनुसार, इस अवसर पर भीलवाड़ा के समस्त लायन्स क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में लायन सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन ललित सांखला द्वारा किया गया।
Bhilwara : लायन्स क्लब भीलवाड़ा ने सादगी और गौरव के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस




















