Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : जयकार समाज द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 1 को, विभिन्न समितियों का किया गठन 

Bhilwara : जयकार समाज द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 1 को, विभिन्न समितियों का किया गठन 

Bhilwara : जयकार समाज द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 1 को, विभिन्न समितियों का किया गठन

लादूलाल फोगा की अध्यक्षता में जयकार समाज की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) अखिल राजस्थान जयकार समाज विकास संस्था की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक नेहरू विहार स्थित भेरूलाल रेवल के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लादूलाल फोगा ने की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष दुर्गालाल बारेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 1 फरवरी रविवार को भीलवाड़ा में राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। साथ ही समाज के स्थायी विकास को ध्यान में रखते हुए भीलवाड़ा में भूखंड क्रय करने के विषय पर चर्चा हुई।

Bhilwara : जयकार समाज द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 1 को, विभिन्न समितियों का किया गठन 

सभी सदस्यों ने भीलवाड़ा के समीप प्रस्तावित भूमि का सामूहिक रूप से निरीक्षण किया तथा शीघ्र ही क्रय प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। युवा शाखा के जिला अध्यक्ष कमल जागा ने अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी औपचारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भीलवाड़ा में समाज के विद्यार्थियों हेतु कोचिंग एवं लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही अन्य जिलों से परीक्षा देने हेतु भीलवाड़ा आने वाले समाज के विद्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाएगी।

Bhilwara : सीए चैंपियंस लीग बनी खेल भावना, अनुशासन और सौहार्द का सशक्त मंच

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गालाल बारेठ, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरूलाल लखावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष दुर्गालाल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंतीलाल जामका, प्रदेश सहायक कोषाध्यक्ष राधेश्याम बागड़वा, जिला अध्यक्ष लादूलाल फोगा, जिला संरक्षक गोपाललाल बराला, कार्यकारीध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद डोगा, जिला वरिष्ठउपाध्यक्ष कैलाशकुमार बागड़वा, जिला कोषाध्यक्ष भेरूलाल रेवल, राजूलाल रेवल, जिला युवाध्यक्ष कमल पोरवाड, एवं अंबालाल चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में जिला मंत्री जगदीश प्रसाद डोगा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Bhilwara : जयकार समाज द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 1 को, विभिन्न समितियों का किया गठन

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें