Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : संपर्क साहित्य संस्थान का वार्षिकोत्सव सम्पन्न।

Bikaner : संपर्क साहित्य संस्थान का वार्षिकोत्सव सम्पन्न।

साहित्यकार रवि पुरोहित संपर्कश्री अलंकरण से समादृत

Advertisement Box

साहित्य के अनुष्ठान से समाज को नई दिशा और दृष्टि मिलती है: डॉ. मंजू बाघमार

बीकानेर ।

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि साहित्य की सेवा ऐसा अनूठा अनुष्ठान है, जिससे समाज को नई दिशा और दृष्टि मिलती है। संपर्क साहित्य संस्थान द्वारा जयपुर के होटल होटल ग्रांड सफारी के शाही हॉल में आयोजित आठवें वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन में संस्था के महिला सशक्तीकरण के तहत किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को शक्ति और संबल मिलता है।

इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का स्वागत किया और शपथ दिलाई। वार्षिकोत्सव के अवसर पर साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में दिए गए अवदान के लिए बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित और नवनीत पांडे सहित देश के 21 प्रतिष्ठित साहित्यकारों को ’संपर्क श्री’ सम्मान से नवाजा गया।

संपर्कश्री से समादृत रचनाकार रवि पुरोहित ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के संास्कृतिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित अनुष्ठान पिछड़े, शोषित और जरूरतमंद लोगों के लिए रामबाण है और वे सामाजिक विकास की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए ऊर्जस्वित होंगे। संपर्कश्री अर्पण के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए पुरोहित ने कहा कि सम्मान और पुरस्कार जहां रचनाकार की सामाजिक पहचान बनाते हैं, वहीं एक नवीन जिम्मेदारी और दायित्वबोध भी उसे सौंपते हैं। समारोह में बसंती पवार, डॉ. बसंत सिंह सोलंकी, गोविंद भारद्वाज, हरि प्रकाश राठी, हरिराम मीणा, हेमंत शेष, हितेश व्यास, नवनीत पांडे, मधु खंडेलवाल, रिजवान एजाजी, मनोज कुमार शर्मा, मीठेश निर्मोही, डॉ नवल किशोर, सुधा जुगराज, प्रेम आनंदकर, डॉ. सतीश कुमार और शिव कुमार शर्मा को सम्मानित किए गए।

Bikaner : संपर्क साहित्य संस्थान का वार्षिकोत्सव सम्पन्न।

कार्यक्रम अध्यक्ष रोजियम ग्रुप के चेयरमैन अर्पित जैन, हिन्दी प्रचार-प्रसार संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अखिल शुक्ला, शिक्षाविद् डॉ. ऋत्विज गौड़, संपर्क साहित्य संस्थान के अध्यक्ष अनिल लढ़ा एवं महासचिव रेनू शब्दमुखर ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

Bhilwara : संयुक्त परिवार ही वह पाठशाला है जहाँ होते हैं बच्चों में धैर्य और सेवा के भाव विकसित

इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष अनिल लढ़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। मुख्य संरक्षक डॉ. आरती भदोरिया ने स्वागत करते हुए संपर्क के सेव बेटी-सेफ बेटी अभियान की जानकारी दी। महासचिव रेनू शब्दमुखर ने संस्थान की आठ वर्षीय साहित्यिक यात्रा की विस्तृत चर्चा की।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अखिल शुक्ला ने साहित्य आंदोलन को इसी तरह आगे बढ़ाने का आह्वान किया। डॉ. ऋत्विज गौड़ ने साहित्य व शिक्षा के समन्वय से आगे बढ़ने एवं नवाचार की बात रखी। कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी जांगिड़ एवं सीमा वालिया ने किया।

Bikaner : संपर्क साहित्य संस्थान का वार्षिकोत्सव सम्पन्न।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें