मोमासर: बाबा रामदेव मेले की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
मोमासर। लोक देवता बाबा रामदेव जी के आगामी मेले के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को मोमासर मेला कमेटी और प्रबुद्ध ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपखंड कार्यालय, थानाधिकारी एवं सर्कल ऑफिसर (CO) महोदय को ज्ञापन सौंपकर मेले में पुख्ता प्रबंध करने की मांग की गई।
सुरक्षा और सुलभ दर्शन पर चर्चा
मेला कमेटी ने अधिकारियों को अवगत कराया कि मेले के दौरान मोमासर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। भक्तों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शांतिपूर्ण दर्शन के लिए पुलिस जाब्ते की तैनाती अनिवार्य है। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और कतारों में खड़े भक्तों को सुलभ दर्शन प्राप्त हों।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें:जुगराज संचेती, बाबू लाल जी खटीक, बीरबल जी मास्टर, मनफूल गोदारा भंवर लाल सहु, हनुमान माली, प्रभू राम गोदारा, खिवाराम फौजी,अमराराम सिवल,गौरीशंकर खटीक, चेतन प्रजापत, अनिल शर्मा,राजू नाई,पुनाराम सुथार, किशोर सिंह एवं सुखराम गोदारा

प्रशासन का आश्वासन
संबंधित पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को ध्यान से सुना और आश्वस्त किया कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी की उचित व्यवस्था की जाएगी।
श्री डूंगरगढ़ की अनूठी पहल: 50 बेटियों की निशुल्क लाइब्रेरी को मिला सुरक्षा कवच
“हमारा उद्देश्य है कि बाबा के दरबार में आने वाले हर भक्त को सुलभ और सुरक्षित दर्शन मिलें। प्रशासन और जनता के सहयोग से यह मेला भव्य और सुरक्षित संपन्न होगा।”
— मेला कमेटी, मोमासर
जय बाबा री!
मोमासर: बाबा रामदेव मेले की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन




















