Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा से संस्कार की ओर: तेरापंथ युवक परिषद् का ‘कलेक्ट एंड डोनेट’ अभियान बना जरूरतमंदों की मुस्कान”

सेवा से संस्कार की ओर: तेरापंथ युवक परिषद् का ‘कलेक्ट एंड डोनेट’ अभियान बना जरूरतमंदों की मुस्कान”

सेवा से संस्कार, सहयोग से समर्पण सेवा भाव के साथ करते हुए तेरापंथ युवक परिषद् एवं किशोर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में एक विशेष “कलेक्ट एंड डोनेट” सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

Advertisement Box

श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर( तोलाराम मारू)

जब से तेयुप के अध्यक्ष विक्रम मालू बने है। अपनी टीम के साथ सार्थक चर्चा करते हुए नित नवीन सेवा कार्य कर रहे हैं।

इस पुनीत अभियान के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आमजन के सहयोग से खाद्य सामग्री, मिठाइयां,बच्चों के कपड़े, खिलौने, कंबल, चप्पल , जूते, मोजे सहित अन्य आवश्यक उपयोगी वस्तुएं एकत्रित की गईं।

परिषद् की टीम द्वारा यह सामग्री बीएसएनएल ऑफिस के पास, रेलवे कॉलोनी के समीप, बाना बस स्टैंड एवं बाना गांव में जाकर जरूरतमंद परिवारों को वितरित की गई।

सेवा से लाभान्वित जरूरतमंदों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं संतोष स्पष्ट दिखाई दिया। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा अभियानों को निरंतर जारी रखने हेतु परिषद् को प्रेरित किया, जिससे पूरी टीम में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

परिषद् अध्यक्ष श्री विक्रम मालू ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे कर यह सुनिश्चित किया गया कि सेवा वास्तविक आवश्यकता वाले स्थानों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। इसी सुविचारित योजना एवं टीमवर्क के साथ यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

चमन श्री माल ने बताया कि कार्यक्रम के कलैक्शन के दौरान तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन जी मंडोत एवं उनकी पूरी टीम ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए परिषद् के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम में परिषद् से अध्यक्ष विक्रम जी मालू, कोषाध्यक्ष दीपक जी छाजेड़, अशोक जी झाबक तथा किशोर मंडल से मुदित पुगलिया, विशाल बोथरा, ऋषभ झाबक सहित पूरी युवा टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही।

सेवा से संस्कार की ओर: तेरापंथ युवक परिषद् का ‘कलेक्ट एंड डोनेट’ अभियान बना जरूरतमंदों की मुस्कान”

समाजसेवी मेघाराम जी का विशेष सहयोग रहा।

साथ ही विष्णु जी स्वामी, राजू जी सुनार, अनुराग जी शर्मा, मुकेश झाखड़, कमल जी झवर, चमन श्रीमाल सहित अनेक समाजबंधुओं ने भी संयुक्त रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कीं

परिषद् ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Bhilwara : संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल की सत्र 2023-26 की अंतिम साधारण बैठक सम्पन्न

परिषद् मंत्री श्री पीयूष जी बोथरा ने कहा कि परिषद् सेवा, संस्कार एवं संगठन के कार्यों में सदैव अग्रणी रही है। चाहे तप जप, सामायिक,रक्तदान, नेत्रदान, जरूरतमंदों की सहायता, व्हीलचेयर, ऑक्सीजन जैसी आपात सेवाएं हों—परिषद् हर सेवा कार्य में तत्परता से अपनी भूमिका निभाती रही है।

सेवा से संस्कार की ओर: तेरापंथ युवक परिषद् का ‘कलेक्ट एंड डोनेट’ अभियान बना जरूरतमंदों की मुस्कान”

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें