Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : संत निरंकारी मंडल भीलवाड़ा द्वारा मंडपिया में हुआ विशाल संत समागम

Bhilwara : संत निरंकारी मंडल भीलवाड़ा द्वारा मंडपिया में हुआ विशाल संत समागम

Bhilwara : संत निरंकारी मंडल भीलवाड़ा द्वारा मंडपिया में हुआ विशाल संत समागम

जो सद्गुरु की शरण में आ जाता, उसका लोक-सुखी और परलोक सुहेला हो जाता है: संत दलबीर सिंह

Advertisement Box

संत निरंकारी मंडल भीलवाड़ा द्वारा मंडपिया में हुआ विशाल संत समागम, भक्तों ने लिया अमृत वचनों का लाभ

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) संत निरंकारी मंडल भीलवाड़ा द्वारा मानव कल्याण यात्रा के तहत मंडपिया में विशाल संत समागम को दिल्ली से पधारे ब्रह्म ज्ञानी संत दलबीर सिंह ने सैकड़ो श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मा व्यक्तिगत चेतना और परमात्मा परम चेतना ईश्वर दर्शन की एक सत्ता के दो पहलू है आत्मा परमात्मा का अंश है जो शरीर धारण करती है और जन्म मृत्यु के चक्र में बनती है जबकि परमात्मा सर्वव्यापी है अविनाशी और सभी जीवो की मूल चेतना है।

जिसका लक्ष्य आत्मा का अज्ञानता के अवतरण से मुक्त होकर अपने वास्तविक स्वरूप परमात्मा में विलीन होना है। संत ने कहा कि परमात्मा को पाने के लिए फूल के मसलने में देरी हो सकती है परंतु परमात्मा को पानें में नहीं परमात्मा हर समय अंग-संग रहता है यह कभी अजन्मा नहीं है। जो सद्गुरु की शरण में आ जाता है उसका लोक-सुखी और परलोक सुहेला हो जाता है। राम-राम रटने से राम नहीं मिल सकता उसके लिए सद्गुरु की सद्गुरु में जाना पड़ेगा। मीरा ने भी सद्गुरु की शरण में आकर परमात्मा को पाया है। मानव जीवन में आने पर परम सत्य की जानकारी आवश्यक है चौरासी लाख योनियों से छुटकारा पाना ही मानव का परम लक्ष्य होना चाहिए।

Bhilwara : संत निरंकारी मंडल भीलवाड़ा द्वारा मंडपिया में हुआ विशाल संत समागम

राम का नाम लेने से पहले इस रमे राम को पहचान आवश्यक है आज समय के सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज इस परमपिता परमात्मा का दीदार करके लोक सुखी परलोक सुहेला कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी लादूलाल ने बताया कि संत समागम में भीलवाड़ा सहित चित्तौड़गढ़, मांडलगढ़, शाहपुरा, आसींद, रायला, गंगापुर आदि क्षेत्रों के भक्तों ने गीत विचार एवं कवि रूप में अपने विचार रखें। समागम के मध्य मंडपिया के जमनालाल, सुखदेव एवं परिवार जनों ने दिल्ली से पधारे संत का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Bhilwara : डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने संभाला सीएमएचओ का पदभार

Bhilwara : संत निरंकारी मंडल भीलवाड़ा द्वारा मंडपिया में हुआ विशाल संत समागम

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें