Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : सोशियल वेल्फेयर सोसायटी द्वारा निःशुल्क नशारोग एवं मनोरोग परामर्श शिविर का आयोजन

Bhilwara : सोशियल वेल्फेयर सोसायटी द्वारा निःशुल्क नशारोग एवं मनोरोग परामर्श शिविर का आयोजन

Bhilwara : सोशियल वेल्फेयर सोसायटी द्वारा निःशुल्क नशारोग एवं मनोरोग परामर्श शिविर का आयोजन

युवाओ को अच्छा वातावरण उपलब्ध कराए ताकि युवा नशे की ओर आकर्षित नहीं हो: कैलाश विश्नोई

Advertisement Box

जीवन मे खेल से दशा और दिशा दोनो बदल सकते है: कुणाल ओझा

सोसायटी के चैयरमेन मोहम्मद हनीफ रंगरेज ने वक्ता को किया माला, पगडी और मोमेंटो देकर सम्मानित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) सोशियल वेल्फेयर सोसायटी भीलवाडा द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निःशुल्क नशारोग एव मनोरोग परामर्श शिविर का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर एक नशारोग जागरूकता सेमिनार का भी आयोजन दाई हलिमा मैटरनिटी एवं जनरल हास्पीटल मे रखा गया। डॉ. नसीम जहां मनोरोग विशेषज्ञ ने शिविर मे आये मनोरोगियो को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया।

Bhilwara : सोशियल वेल्फेयर सोसायटी द्वारा निःशुल्क नशारोग एवं मनोरोग परामर्श शिविर का आयोजन

उन्होने सेमिनार मे अपने पावर पोइंट प्रजेंटेशन से सेमिनार मे उपस्थित गणमान्य लोगो को नशे के प्रकार, नशे की लत के कारण, नशे की लत के शरीर, परिवार, समाज और देश पर होने वाले दुष्प्रभावो के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए नशे की बिमारी उपलब्ध उपचार के बारे मे रोगी, परिवार और समाज की अहम भूमिका को समझाया। सेमिनार मे मुख्य अतिथी सुभाषनगर थानाधिकारी कैलाश विश्नोई थे। विश्नोई ने अपने उद्बोधन मे कहा कि जिस जगह और सोसायटी मे नशा ज्यादा होता है वहा अपराध भी अधिक होते है। ऐसे जागरूकता सेमिनार से नशे के रोगी कम होगे तो अपराध मे भी कमी आयेगी और पुलिस विभाग का कार्यभार कम होगा। समाज को अपने युवाओ को अच्छा वातावरण और अधिक खेल व मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने चाहिऐ ताकि युवा नशे की ओर आकर्षित नही होगे और वह अन्य पोजिटिव काम मे लग सकेगे और समाज तथा देश की तरक्की मे योगदान कर सकेगे।

वरिष्ठ अधिवक्ता कुणाल ओझा बताया कि बढती हुई नशे की लत के कारण होने वाले अपराधो की गंभीरता भी बढ रही है और सहन करने की क्षमता घट रही है। जीवन मे खेल से दशा और दिशा दोनो बदल सकते है। मोबाइल की लत को भी नियंत्रित करन होगा। बढते हुए नशे का परिणाम संपूर्ण राष्ट्र को भुगतना पड़ा है। सोसायटी के चैयरमेन मोहम्मद हनीफ रंगरेज ने बताया की सेमिनार के सभी वक्ता को माला, पगडी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। डॉ. फरियाद मोहम्मद को इस सेमिनार शिविर अन्य समाज सेवा कार्याे हेतु माला और पगडी पहनाकर अभिनंदन किया गया।

Bhilwara : श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान के रक्तदान शिविर में दिखा जिंदगी बचाने के लिए जज्बा

सचिव मोहम्मद एजाज शेख ने बताया की सेमिनार मे राजस्थान वक्फ बोर्ड मेम्बर शबबीर अहमद शेख, मोहम्मद रफीक अंसारी, मोहम्मद असलम खान, मकसूद अली काजी, मुख्तार मीर, रमजान खान, नूर ईलाही पठान, अरविन्द मसीह, डॉ. फरजाना सिद्दीकी, माया मसीह, मोहम्मद सलीम गौड, मीरदाद खान, ताहिर हुसैन, खुशबु माली, दीपक जाट, खान मोहम्मद, इकबाल छीपा, अनवर अली, चांद मोहम्मद अंसारी, आसिफ, जावेद, अजहर, अकरम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bhilwara : सोशियल वेल्फेयर सोसायटी द्वारा निःशुल्क नशारोग एवं मनोरोग परामर्श शिविर का आयोजन

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें