Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : एसएसबी अस्पताल में मरीजों को मिले विशेषज्ञ डॉक्टर्स की नियमित सेवाएं- सुमित गोदारा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

Bikaner : एसएसबी अस्पताल में मरीजों को मिले विशेषज्ञ डॉक्टर्स की नियमित सेवाएं- सुमित गोदारा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

Bikaner : एसएसबी अस्पताल में मरीजों को मिले विशेषज्ञ डॉक्टर्स की नियमित सेवाएं- सुमित गोदारा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

पीबीएम से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक( एसएसबी) में मंत्री गोदारा ने की समीक्षा बैठक

Advertisement Box

विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

”सरकारी मशीनें आधुनिक होने के बावजूद प्राइवेट से कम जांचें होना दुर्भाग्यपूर्ण”

”घर पर प्रैक्टिस में मरीजों से निर्धारित फीस से ज्यादा वसूले तो एसीबी में करेंगे शिकायत”

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागाध्यक्षों से मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए सख्त निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आमजन को लगना चाहिए कि यहां विशेषज्ञ डॉक्टर्स की सेवा मिल रही है।

गोदारा ने सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और राज्य सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में गोदारा ने एमआरआई व सिटी स्कैन 24 घंटे करने, सभी विभागों में ओपीडी सातों दिन करने, डॉक्टर्स व स्टॉफ को ड्रेस कोड में आने व नेम प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने, न्यूरो कैथ लैब लगाने, किडनी ट्रांसप्लांट जल्द शुरू करवाने, नेफ्रोलॉजी की जर्जर बिल्डिंग को 4.5 करोड़ की लागत से ठीक करवाने, एसएसबी अस्पताल के बाहर और अंदर विभिन्न जगहों पर बड़े-बड़े बोर्ड लगाने और विशेषज्ञ डॉक्टर्स की जानकारी देने वाले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

Bikaner : एसएसबी अस्पताल में मरीजों को मिले विशेषज्ञ डॉक्टर्स की नियमित सेवाएं- सुमित गोदारा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

सरकारी मशीनें आधुनिक होने के बावजूद प्राइवेट से कम जांचें होना दुर्भाग्यपूर्ण

रेडियोलॉजी विभाग की समीक्षा करते हुए गोदारा ने कहा कि सरकारी एमआरआई व सीटी स्कैन मशीन प्राइवेट मशीनों से आधुनिक होने और ज़्यादा स्टाफ होने के बावजूद प्राइवेट सेक्टर में जांचें ज्यादा हो रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। गोदारा ने सिटी और एमआरआई 24 घंटे करने के निर्देश दिए। साथ ही जांचों का वेटिंग टाइम भी कम करने को कहा। साथ ही कहा कि मशीन खराब हो तो उसकी जानकारी तत्काल उच्चाधिकारी को दी जाए ताकि जल्द ठीक कर वापस शुरू कर सकें।

*मरीजों से फीस ज्यादा वसूली तो एसीबी में करेंगे शिकायत*
मंत्री गोदारा ने डॉक्टर्स को घर के बाहर जांच नहीं करवाने तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित परामर्श शुल्क ही लेने की हिदायत दी। उन्होंने सभी विशेषज्ञ डॉक्टर्स से कहा कि घर पर प्रैक्टिस के दौरान कोई भी डॉक्टर तय फीस से ज्यादा ना वसूलें अन्यथा शिकायत एसीबी को की जाएगी। विदित है कि सरकार ने सीनियर प्रोफेसर की फीस 200 रुपए, प्रोफेसर की 150, एसोसिएट प्रोफेसर की 125 और असिस्टेंट प्रोफेसर की फीस 100 रूपए निर्धारित कर रखी है।

Bhilwara : सोहन वैष्णव (पहलवान) वैष्णव बैरागी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र वर्मा, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीसी घीया,एसएसबी हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी, न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. इंद्र पुरी, गैस्ट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष जोशी,गेस्ट्रो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील डांगी, एंडोक्राइनोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हरदेव नेहरा, रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन बांठिया, न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश सोढ़ी,नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र फलोदिया,प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अजय पाल समेत संबंधित विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स उपस्थित रहे।

Bikaner : एसएसबी अस्पताल में मरीजों को मिले विशेषज्ञ डॉक्टर्स की नियमित सेवाएं- सुमित गोदारा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें