Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : गौ-संरक्षण भारतीय संस्कृति की आत्मा है, प्रत्येक व्यक्ति आगे आए: विधायक कोठारी

Bhilwara : गौ-संरक्षण भारतीय संस्कृति की आत्मा है, प्रत्येक व्यक्ति आगे आए: विधायक कोठारी

Bhilwara : गौ-संरक्षण भारतीय संस्कृति की आत्मा है, प्रत्येक व्यक्ति आगे आए: विधायक कोठारी

भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी का आध्यात्मिक प्रवास

Advertisement Box

उज्जैन जिले स्थित स्वामी सुखरामदास वैदिक गुरुकुल, खाचरोद पहुंचे, नर्मदा तट पर किया श्रमदान, दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी आध्यात्मिक यात्रा प्रवास के अंतर्गत मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले स्थित स्वामी सुखरामदास वैदिक गुरुकुल, खाचरोद पहुंचे। यहां उन्होंने सनातन संस्कृति एवं श्रीमद्भगवद्गीता कार्यशाला में बच्चों के साथ सहभागिता कर आध्यात्मिक मूल्यों और संस्कारों का संदेश दिया। कार्यशाला के दौरान मार्गदर्शक युवा संत रामानुराग रामसनेही, गौ वत्स लाल महाराज सहित बड़ी संख्या में सनातन अनुयायी उपस्थित रहे।

Bhilwara : गौ-संरक्षण भारतीय संस्कृति की आत्मा है, प्रत्येक व्यक्ति आगे आए: विधायक कोठारी

विधायक कोठारी ने बच्चों से संवाद कर उन्हें भारतीय संस्कृति, गीता के जीवनोपयोगी संदेशों और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। परम गौ भक्त, सेवाभावी, समाजसेवी, करुणामई, ऊर्जावान एवं लोकप्रिय जनसेवक के रूप में पहचाने जाने वाले विधायक अशोक कोठारी ने अपने आध्यात्मिक प्रवास के दौरान गौ माता के सम्मान, सेवा एवं संरक्षण के विषय में परम पूज्य महाराज अवधेश चेतन दास से आशीर्वाद प्राप्त कर मार्गदर्शन लिया। उन्होंने कहा कि गौ-संरक्षण भारतीय संस्कृति की आत्मा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए आगे आना चाहिए।

Bhilwara : नौगांवा में धरती पर उतरा वैकुंठ, क्षीर सागर में शेषशैया पर विराजे सांवरिया सेठ

उन्होंने महाराज श्री से सरकार की ओर से गौ माता के लिए बज़ट में कैसे हो समाधान का मार्गदर्शन माँगा। इसके पश्चात विधायक कोठारी ने मां नर्मदा के पावन तट ओंकारेश्वर में स्वच्छता अभियान में भाग लेकर श्रमदान किया और पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित संतजनों एवं अनुयायियों ने विधायक अशोक कोठारी के सहज, सरल व्यक्तित्व और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल जनसेवा कार्यों की कामना की।

Bhilwara : गौ-संरक्षण भारतीय संस्कृति की आत्मा है, प्रत्येक व्यक्ति आगे आए: विधायक कोठारी

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें