Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : जरूरतमंदों को शिक्षित करना ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा

Bhilwara : जरूरतमंदों को शिक्षित करना ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा

Bhilwara : जरूरतमंदों को शिक्षित करना ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा: भामाशाह लॉयन डॉ. पीएम बेसवाल

लायंस क्लब भीलवाड़ा ने उठाया भीषण सर्दी के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण कदम

Advertisement Box

भामाशाह लॉयन डॉ. बेसवाल (एमजेएफ) के सहयोग से ग्रामीण अंचलों की 4 स्कूलों में वितरित किये 208 स्वेटर

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)। लायंस क्लब भीलवाड़ा ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए भीषण सर्दी के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। क्लब द्वारा 9वें चरण के अन्तर्गत ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंदों को स्वेटर वितरण कर सेवाऐं की जा रही है। इसी कड़ी में क्लब ने रा.उ.मा.वि. दांताजंत्ती, कुम्हारिया, मण्डपिया तथा सालरिया के 208 जरूरतमंद विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

अध्यक्ष लायन एडवोकेट पवन पंवार के बताया कि यह स्वेटर वितरण कार्यक्रम लायंस क्लब भीलवाड़ा के तत्वावधान में भामाशाह लॉयन डॉ. पीएम बेसवाल (एमजेएफ) के सहयोग से किया गया। डॉ. बेसवाल ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य बच्चों की सहायता करने के साथ-साथ उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह भी बढ़ाते हैं। जरूरतमंदों को शिक्षित करना ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि यदि धन का उपयोग दान करके नहीं किया जाए तो वह विनाश का कारण भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि हमें दान करते रहना चाहिए।

Bhilwara : जरूरतमंदों को शिक्षित करना ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा

अध्यक्षीय उद्बोधन में एडवोकेट पवन पंवार ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे स्वयं, अपने जिले, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर लायन पीएम बेसवाल, लॉयन एसएन लढ़ा, लायन सुरेन्द्र जैन, लायन एसपी आनन्द, लायन नवीन भदादा, लायन अतुल पारीक सहित उपस्थित लॉयन साथियों ने बच्चों को स्वच्छ रहते हुये माता-पिता एवं गुरूजनों की आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ-साथ शिक्षों के महत्व को समझाकर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। लॉयन भवानीशंकर दुदानी ने जानकारी दी कि लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा शीघ्र ही एक एम्बुलेंस तैयार की जा रही है।

Bhilwara : लीलावती इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया हल्दीघाटी और नाथद्वारा का शैक्षिक भ्रमण

यह एम्बुलेंस जिले की सभी सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों की आँखों की जाँच करेगी और आवश्यकता होने पर जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयाँ दी जाएँगी। इस जनहितार्थ कार्य के लिए उपस्थित सभी लोगों ने क्लब की भूरी-भूरी प्रशंसा की। स्कूल के प्रिंसिपल ने लायंस क्लब अध्यक्ष एडवोकेट पवन पंवार का आभार जताते हुए कहा कि लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा निःशुल्क स्वेटर वितरण किए जाने से उपस्थित सभी स्कूल स्टाफ एवं बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों सहिल स्कूल स्टॉफ व बच्चों ने तालियाँ बजाकर लायंस क्लब का आभार व्यक्त किया।

Bhilwara : जरूरतमंदों को शिक्षित करना ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें