Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : मोटापा, हार्ट अटैक पर व्याख्यान सहित वर्कशॉप के साथ राजएपिकॉन 2025 सम्मेलन हुआ समाप्त

Bikaner : मोटापा, हार्ट अटैक पर व्याख्यान सहित वर्कशॉप के साथ राजएपिकॉन 2025 सम्मेलन हुआ समाप्त

Bikaner : मोटापा, हार्ट अटैक पर व्याख्यान सहित वर्कशॉप के साथ राजएपिकॉन 2025 सम्मेलन हुआ समाप्त

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओर से राजस्थान चेप्टर का वार्षिक सम्मेलन दूसरे दिन मोटापा, हार्ट अटैक, कॉलेस्ट्रोल विषय पर विशेषज्ञों के व्याख्यान सहित प्रतिभागी डॉक्टर्स के लिए विभिन्न वर्कशॉप का आयोजन हुआ। आयोजन के मुख्य संरक्षक तथा एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि राजएपिकॉन 2025 को बीकानेर में आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा, देश प्रदेश से आए वक्ताओं ने मेडिकल क्षेत्र में होने वाले विभिन्न नवाचारों से अवगत कराया साथ ही अतिथियों ने बीकानेर के खाने पिने एवं आवभगत की सराहना की।

आयोजन सचिव डॉ. परमेन्द्र सिरोही ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन जयपुर की डॉ. अंकिता अनेजा ने इंसुलिन देने के विभिन्न उपकरणों एवं कंटीन्यू ग्लूकोज मोनिटरिंग सिस्टम के विषय पर वर्कशॉप ली जिसमें युवा चिकित्सकों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया।

Advertisement Box

Bikaner : मोटापा, हार्ट अटैक पर व्याख्यान सहित वर्कशॉप के साथ राजएपिकॉन 2025 सम्मेलन हुआ समाप्त

विशेषज्ञों के हुए व्याख्यान :

आयोजन सचिव डॉ. कुलदीप सैनी ने बताया कि दूसरे सम्मेलन के दूसरे दिन उदयपुर के डॉ. गिरिश वर्मा ने कॉलेस्ट्राल से होने वाली बीमारियों के बारे में नवीन जानकारीयां अपने व्याख्यान के दौरान साझा की।

जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. एस.एस. डारिया वैक्सिन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वयस्क व्यक्तियों को कौन-कौन सी वैक्सीन कब लगानी चाहिए। वहीं डॉ. प्रकाश केशवानी ने शुगर मरीजो के होने वाले मसल लॉस पर होने वाली सारकोपिनिया नामक बीमारी पर प्रकाश डाला, कोटा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मिनाक्षी सारड़ा ने हार्ट अटैक के निदान एवं उपचार पर अपनी बात रखी।

Bikaner : वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे से प्रकरणों का हुआ निस्तारण

सम्मेलन के सौवेनियर एडिटर डॉ. मनोज माली ने बताया कि दूसरे दिन फ्री पेपर प्रजेंटेशन आयोजित हुए, मोटापे पर पैनल डिस्कसन हुआ, डॉ. एसके शर्मा ने मोटापा कम करने के लिए आए नए इंजेक्शन के बारे में जानकारी दी। आयोजन समिति के साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. संजय कोचर ने शोध पेपर एवं प्रस्तुतीकर्ता प्रतिभागी विजेता डॉक्टर्स के नामों की घोषणा की।

आयोजन सचिव डॉ. कुलदीप सैनी तथा डॉ. मनोज माली ने प्रबंधकिय टीम, फार्मा कंपनीयों एवं सहयोगियो का अभार व्यक्त किया।

Bikaner : मोटापा, हार्ट अटैक पर व्याख्यान सहित वर्कशॉप के साथ राजएपिकॉन 2025 सम्मेलन हुआ समाप्त

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें