Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : माहेश्वरी समाज भीलवाड़ा जिले का ऐतिहासिक मिलन समारोह 21 दिसंबर को

भीलवाड़ा जिले का ऐतिहासिक मिलन समारोह 21 दिसंबर को

Bhilwara : माहेश्वरी समाज भीलवाड़ा जिले का ऐतिहासिक मिलन समारोह 21 दिसंबर को

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) माहेश्वरी समाज भीलवाड़ा जिला 21 दिसंबर 2025 को एक ’’ऐतिहासिक दिवस’’ मनाने जा रहा है। इस दिन अखिल भारतीय ग्रामीण माहेश्वरी सहयोग संस्थान और भीलवाड़ा महेश क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लि. की आम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के लगभग 4000 माहेश्वरी परिवारों को आमंत्रित किया गया है।

Advertisement Box

भीलवाड़ा जिले का ऐतिहासिक मिलन समारोह 21 दिसंबर को

यह समारोह समाज के कमजोर वर्ग को आगे लाने और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह पूरी योजना मेजा निवासी रामकुमार जागेटिया के स्वप्न और प्रयासों का परिणाम है। उनके द्वारा स्थापित दोनों संस्थान 14 वर्षों में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से अग्रसर हैं। अखिल भारतीय ग्रामीण माहेश्वरी सहयोग संस्थान, मेजा (स्थापित 2011) संस्थान का लक्ष्य ग्रामीण परिवारों से संपर्क कर उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करना है एवं वर्तमान में 391 संस्थापक सदस्यों की मदद से 683 परिवारों को 171 लाख रुपये का सहयोग वितरित किया जा चुका है (राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में)। संस्थान से कुल 1014 परिवार सहभागिता रखते हैं। भीलवाड़ा महेश क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि., भीलवाड़ा (स्थापित 2012) सोसायटी का लक्ष्य भीलवाड़ा को केंद्र बनाकर माहेश्वरी समाज का एक सहकारी बैंक स्थापित करना और देश के विभिन्न केंद्रों पर इसकी शाखाएं खोलकर ’’भीलवाड़ा एवं महेश’’ का नाम बढ़ाना है एवं वर्तमान में सदस्यों के सहयोग से सोसायटी की पूंजी और कोष 4 करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है।

Bhilwara : राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव प्रताप नगर स्कूल में हुए सम्पन्न

सोसायटी बैंक बनने तक इस पूंजी का उपयोग कमजोर परिवारों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। 21 दिसंबर को आयोजित हो रही इस आम सभा में लगभग 4000 परिवारों को आमंत्रित किया गया है। यह समारोह केवल संस्थागत बैठक नहीं, बल्कि समाज के सहयोग का मिलन समारोह है। संस्थापक जागेटिया के अनुसार, ऐतिहासिक दिवस का उपयोग समाज के कमजोर वर्ग से सम्पर्क, सहयोग और ऋण प्रदान करने के लिए किया जाएगा, ताकि उन्हें पर्याप्त कैलोरी भोजन प्राप्त हो सके और वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। सभी संस्थापक सदस्यों और अधिकतम परिवारों को सदस्यता हेतु आमंत्रित करने वाले सदस्यों को इस अवसर पर बधाई दी जाएगी।

Bhilwara : माहेश्वरी समाज भीलवाड़ा जिले का ऐतिहासिक मिलन समारोह 21 दिसंबर को

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें