Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : स्मार्ट सिटी योजना को लेकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक

Bikaner : स्मार्ट सिटी योजना को लेकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक

Bikaner : स्मार्ट सिटी योजना को लेकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक

स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत बीकानेर को मिले 80 करोड़ रू.

Advertisement Box

जिला कलेक्टर ने एक महीने में डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश

जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को बनाया गया है कार्यकारी एजेंसी

आगामी तीन सालों में फेज वाइज होंगे विभिन्न कार्य

बीकानेर (श्रेयांस बैद)। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 अंतर्गत बीकानेर शहर को क्लीन एवं ग्रीन इको सिटी बनाने को लेकर स्मार्ट सिटी योजना में 80 करोड़ रुपए का बजट आवंटित हुआ है। स्मार्ट सिटी को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। जिसमें जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों से आगामी दो दिन में प्रस्ताव तैयार कर देने के निर्देश दिए हैं। स्मार्ट सिटी योजना को लेकर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने जिला कलेक्टर को प्रस्ताव दिए। वहीं बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने भी प्रस्ताव भिजवाए हैं।

जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को बनाया कार्यकारी एजेंसी

जिला कलेक्टर ने बताया कि बीकानेर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है। जो एक महीने में डीपीआर तैयार करेगी। एजेंसी के अधिकारी दो दिन बाद बीकानेर आएंगे और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।

Bikaner : स्मार्ट सिटी योजना को लेकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक

आगामी तीन सालों में फेज वाइज होंगे कार्य

वृष्णि ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत जिले में आगामी तीन सालों में फेज वाइज काम होंगे। जिसमें हरित अवसंरचना और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के उपयोग को बढ़ावा देना,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, सौर छत और हरित गतिशीलता समाधान, मुख्य सड़कों के अग्रभाग की मरम्मत के साथ विरासत संपत्तियों का संरक्षण, पारंपरिक पुनर्भरण संरचनाओं को शामिल करते हुए एकीकृत जल विरासत प्रणालियां स्थापित करना, अपशिष्ट से ऊर्जा और खाद बनाने की सुविधाओं का एकीकरण, जलभराव को रोकने के लिए व्यापक जल निकासी नेटवर्क, शहरी लचीलापन बढ़ाने के लिए नीली-हरी अवसंरचना का विकास करना, प्रकृति को प्राथमिकता देते हुए शहरी नियोजन रूपरेखा तैयार करना इत्यादि शामिल है।

Bikaner : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्य

बैठक में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के अलावा नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता, बिजली विभाग से एसई के टीए सीताराम चौहान, पीएचईडी से एसई के टीए बलवीर सिंह, रिको एआरएम मोहित सिंघल, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता विजय कुमार मीणा, सहायक अभियंता विक्रम बिश्नोई, आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता दीपक माँडन,सहायक अभियंता मनीष बिश्नोई, समेत अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Bikaner : स्मार्ट सिटी योजना को लेकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें