Bikaner : सोलह दिसम्बर तक आयोजित होगा वाटरशेड महोत्सव
बीकानेर (श्रेयांस बैद )। जलग्रहण परियोजना क्षेत्र में जन जागृति विकसित करने एवं जन समुदाय को सृजित परिसंपत्तियों से जोड़ने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर (परियोजना क्षेत्र) पर वाटरशेड महोत्सव का आयोजन 16 दिसंबर तक किया जाएगा।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि जल ग्रहण विभाग द्वारा इस इसका आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां होंगी। इसके लिए विभाग स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रभात फेरी, निबंध लेखन, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
Bhilwara : शशांक और प्रीति ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश, फेरों से पूर्व लगाया पारिजात का पौधा
राजीविका को प्रभात फेरी और स्टॉल्स लगाने का कार्य करना होगा। वहीं ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम और श्रमदान का आयोजन किया जाएगा। कृषि एवं उद्यानिकी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा वन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
Bikaner : सोलह दिसम्बर तक आयोजित होगा वाटरशेड महोत्सव




















