Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : रामलाल जाट ने कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष का संभाला पदभार, पंचायतों में करेंगे पदयात्रा

Bhilwara : रामलाल जाट ने कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष का संभाला पदभार, पंचायतों में करेंगे पदयात्रा

Bhilwara : रामलाल जाट ने कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष का संभाला पदभार, पंचायतों में करेंगे पदयात्रा

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) । कांग्रेस के नव नियुक्त भीलवाड़ा ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने गुरूवार दोपहर 12.15 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें निवर्तमान जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने कार्यभार संभलाया। समारोह में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व जाट के नारे लगाएं। उन्होंने जाट को फूलमाला व साफे पहनाकर स्वागत किया। समारोह में कांग्रेस के नवनियुक्त देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा-मेरा व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है।

Advertisement Box

रामलाल जाट के नारे नहीं लगे। कांग्रेस पार्टी का एजेंडा ही मेरा एजेंडा है। कांग्रेस और राहुल गांधी के नारे लगे। राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। अहिंसा से काम करेंगे। देहात जिले में हर बूथ मजबूत हो, यही प्रयास रहेगा। कार्यकर्ता का सम्मान कम नहीं होने देंगे। किसी कार्यकर्ता का अपमान हुआ तो हम सब एक साथ खड़े मिलेंगे। भीलवाड़ा डेयरी के अध्यक्ष भी रह चुके जाट ने कहा कि जिले में लगभग 500 ग्राम पंचायतें हैं। वे प्रत्येक ग्राम पंचायत में पदयात्रा करेंगे। जनसुनवाई करेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर जिले को नए सिरे से खड़ा करेंगे। जाट ने कहा कि जब संगठन में झगड़े होते हैं तो पंचायती प्रदेश व राष्ट्रीय संगठन के पास चली जाती। इससे संगठन को फायदा नहीं होता।

Bhilwara : रामलाल जाट ने कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष का संभाला पदभार, पंचायतों में करेंगे पदयात्रा

जाट ने जिलाध्यक्ष बनने की कहानी भी बताई। वे बोले-एक वरिष्ठ नेता का फोन आया कि राहुल गांधी के कार्यालय से फोन आए तो जिलाध्यक्ष बनने के लिए मना मत करना। उन्होंने कहा जब सŸाा का स्वाद चखा तो आज संगठन मुसीबत में है तो संगठन की सेवा करो। जाट ने कहा कि संगठन मजबूत तो ही सŸाा आएगी। इससे पूर्व, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा से लडऩा है तो हमें संगठित होना होगा। मनुष्य जीवन में गुटबाजी होती है, पर आज सभी को प्रण लेना है कि अगले चुनाव में जिले में सातों विधानसभा सीटें कांग्रेस की झोली में डालेंगे। उन्होंने जाट को विश्वास दिलाया कि छŸाीस ही कौम आपके साथ है।

शर्मा गलत पार्टी में, वापस आ जाएंगे

निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा को याद करते हुए कहा कि वे गलत पार्टी (भाजपा) में गए। वहां उनका दम घुट रहा है। वे कांग्रेस में वापस आ जाएंगे, उन्हें विश्वास है।

समारोह में धीरज गुर्जर गुट नहीं

समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर गुट के शहर जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक की अनुपस्थिति भी चर्चा में रही। निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा-रामलाल जाट ने तो कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक को भी फोन किया था कि आज ही ज्वाइन कर लो, पर वे नहीं आए। आते तो अच्छा रहता। धीरज गुर्जर को भी आना था, पर वे राष्ट्रीय सचिव हैं, व्यस्तता रहती है।

Bhilwara : शहर विधायक अशोक कोठारी की पहल, नन्हे बच्चों के लिए खेलों का शानदार माहौल

जाट को तलवार भेंट, सबने कहा-कांग्रेस मजबूत होगी

समारोह में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के विश्वबंधू सिंह राठौड़ ने जाट को तलवार भेंट की। पीसीसी उपाध्यक्ष हगामीलाल मेवाड़ा, पीसीसी सेक्रेट्री विभा माथुर, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, कैलाश व्यास, पूर्व सभापति ओम नराणीवाल, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह गायत्रीदेवी त्रिवेदी, के साथ ही वंदना माथुर, छोगालाल गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी, सुवाणा उप प्रधान श्यामलाल गुर्जर, दुर्गेश शर्मा, महेश सोनी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संपत गुर्जर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी, कांग्रेस नेता राजेंद्र त्रिवेदी, प्रकाश ओझा, सहित जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने जाट के नेतृत्व में कांग्रेस के मजबूत होने की उ्म्मीद जताई।

Bhilwara : रामलाल जाट ने कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष का संभाला पदभार, पंचायतों में करेंगे पदयात्रा

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें