Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : एसपी मेडिकल कॉलेज की एम आर यू यूनिट को को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Bikaner : एसपी मेडिकल कॉलेज की एम आर यू यूनिट को को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Bikaner : एसपी मेडिकल कॉलेज की एम आर यू यूनिट को को मिली बड़ी जिम्मेदारी

डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च के तत्वावधान में तीन दिवसीय क्लिनिकल ट्रायल वर्कशॉप का सफल आयोजन

Advertisement Box

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (MRU) को केंद्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (Department of Health Research, DHR), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली ने क्लिनिकल ट्रायल पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की वर्कशॉप आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी यह बीकानेर के लिए गौरव की बात है कि राजस्थान के किसी भी मेडिकल कॉलेज की MRU को पहली बार इस तरह की राष्ट्रीय वर्कशॉप आयोजित करने का अवसर मिला है।

वर्कशॉप का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने मुंबई से पधारे विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि क्लिनिकल ट्रायल रिसर्च में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर यह कार्यशाला अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। इस प्रशिक्षण से बीकानेर के फैकल्टी सदस्यों को क्लिनिकल रिसर्च में आगे बढ़ने में बड़ी मदद मिलेगी।

Bikaner : एसपी मेडिकल कॉलेज की एम आर यू यूनिट को को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई के प्रसिद्ध टाटा मेमोरियल सेंटर से तीन वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अनंत रामास्वामी, डॉ.साधना कन्नन, डॉ. विक्रम गोटा, डॉ. वी.श्रीलाल, डॉ.शिवा कुमार, डॉ.नवीन खत्री शामिल हुए. इसके अलावा एसएमएस जयपुर, आरयूएचएस जयपुर, एस एन मेडिकल कॉलेज जोधपुर एवं एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर से विशेषज्ञ शामिल हुए

इन विशेषज्ञों ने क्लिनिकल ट्रायल डिजाइन, एथिकल इश्यूज, रेगुलेटरी आवश्यकताएं, डेटा मैनेजमेंट, सांख्यिकीय विश्लेषण और ट्रायल के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं व उनके निदान पर विस्तृत व्याख्यान एवं हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी।

एमआरयू के नोडल अधिकारी डॉ. संजय कोचर ने बताया कि यह वर्कशॉप क्लिनिकल रिसर्च को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। बीकानेर के चिकित्सक अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्लिनिकल ट्रायल स्वतंत्र रूप से डिजाइन और संचालित कर सकेंगे।

प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च, नई दिल्ली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्कशॉप से एसपी मेडिकल कॉलेज की रिसर्च क्षमता में कई गुना वृद्धि होगी और भविष्य में बीकानेर से भी उच्च स्तरीय क्लिनिकल ट्रायल सामने आएंगे।

Bikaner : प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित

वर्कशॉप के आयोजन मे एमआरयू बीकानेर यूनिट के रिसर्च वैज्ञानिक डॉ. निरंजना एवं डॉ मोहम्मद रिज़वान का विशेष सहयोग रहा।

Bikaner : एसपी मेडिकल कॉलेज की एम आर यू यूनिट को को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें