Sardarshahar : संविधान दिवस पर केकेसी पीजी महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
केकेसी पीजी महाविद्यालय में 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस व एनसीसी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पवन कुमार नायब तहसीलदार सरदारशहर व बाबूलाल शर्मा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरदारशहर थे,महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रदीप चौहान ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया व विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वे संविधान की मूल भावना को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम मे मुख्य अथितियों द्वारा सभी विद्यार्थियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान व्यक्त करने की शपथ दिलाई। पवन कुमार नायब तहसीलदार ने विद्यार्थियों को एस आई आर के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया, तथा विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की ।

उप प्राचार्य महबूब अली चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान, नेतृत्व और आत्मविश्वास का विकास करती हैं तथा उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए तैयार करती हैं।
महाविद्यालय निदेशक डॉ. किशोर सिंह राठौड़ ने कहा कि महाविद्यालय निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को रचनात्मक और बौद्धिक गतिविधियों से जोड़ते हुए उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करने का प्रयास करता है।
Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक ने नए बीआईएस सर्टिफिकेशन के साथ नवाचार को दिया बढ़ावा
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान पर बीसीए सेमेस्टर प्रथम के छात्र वासु सोनी ऒर द्वितीय स्थान पर सयुंक्त रूप से बीएससी सेमेस्टर प्रथम की छात्रा कोमल कँवर व बीए सेमेस्टर प्रथम के छात्र ललित पारीक रहे। विजेता छात्रों को महाविद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जगदीश कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी व्याख्यातागण उपस्थित रहे।
Sardarshahar : संविधान दिवस पर केकेसी पीजी महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन




















