Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : एसआईआरः जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा

Bikaner : एसआईआरः जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा

Bikaner : एसआईआरः जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा

अगले चार-पांच दिनों में पूर्ण करें गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन कार्यः वृष्णि

Advertisement Box

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन का शत-प्रतिशत कार्य अगले चार-पांच दिनों में करना सुनिश्चित करें। न्यूनतम प्रगति वाले बूथ लेवल अधिकारियों की गहन माॅनिटरिंग संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी द्वारा की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। वृष्णि ने कहा कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य अब अंतिम चरण में है, इसके मद्देनजर अधिक मुस्तैदी से कार्य किया जाए। प्रत्येक निर्वाचक और सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी इसकी नियमित माॅनिटरिंग करें। बीएलओ वार रिव्यू करते हुए न्यून प्रगति वाले बीएलओ को शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन के लिए निर्देशित किया जाए।

वृष्णि ने कहा कि प्रत्येक बीएलओ को प्रपत्र-6 और प्रपत्र-8 दिए जाएं, जिससे पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के साथ किसी प्रकार के संशोधन का कार्य भी किया जा सके। साथ ही यह प्रपत्र भरवाने एवं इनहें अपलोड करवाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने विधानसभावार विभिन्न कार्यों का रिव्यू किया तथा दैनिक आधार पर लक्ष्य निर्धारण करते हुए कार्य सम्पन्न करने के निर्देश दिए।

Bikaner : एसआईआरः जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा

आमजन दिखाएं सकारात्मकता, समय पर दें भरे हुए प्रपत्र

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से आह्वान किया है कि वे एसआईआर के गणना प्रपत्र भरकर अतिशीघ्र अपने बीएलओ को उपलब्ध करवाएं, जिससे इन्हें समयबद्ध तरीके से डिजिटाइज्ड किया जा सके। उन्होंने कहा है कि बीकानेर जिला डिजिटाइजेशन कार्य में आगे रहे, इसमें प्रत्येक मतदाता का सकारात्मक सहयोग वांछित है। भरे हुए आवेदन देने में अंतिम समय का इंतजार नहीं करते हुए, गणना प्रपत्र अविलम्ब अपने बीएलओ को उपलब्ध करवाएं।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार यादव, उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, रणजीत बिजारणिया सहित बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम से जुड़े विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। वहीं अन्य विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े।

New Delhi : न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण में की

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोमदत्त दीक्षित ने रविवार देर शाम बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा में न्यूनतम गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड करने वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि डिजिटाइजेशन की स्थिति में सुधार लाया जाए। राज्य स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा होती है। गंभीरतापूर्वक कार्य नहीं करने वाले बीएलओ के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर अब तक की प्रगति की जानकारी ली। स्थानीय नागरिकों से इस संबंध में फीडबैक लिया तथा उन्हें एसआईआर की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की व्यावहारिक परेशानी आने पर बीएलओ तत्काल उच्च अधिकारियों को बताएं। इस दौरान सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रणजीत बिजारणिया, नीतिश कांत शर्मा तथा तहसीलदार सुरेश कुमार बांदड़ा आदि मौजूद रहे।

Bikaner : एसआईआरः जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें