Bikaner : संविधान दिवस समारोह समिति की बैठक आयोजित
संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होगा कार्यक्रम, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे मुख्य अतिथि
बीकानेर (श्रेयांस बैद )। संविधान दिवस समारोह समिति की बैठक शनिवार को सांसद सेवा केन्द्र में आयोजित की गई।
समिति अध्यक्ष पप्पूराम पंवार ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 26 नवंबर को कानून दिवस के स्थान पर संविधान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। इसमें केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का बड़ा योगदान रहा। वर्तमान में देशभर में इसे पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीकानेर में संविधान दिवस समारोह वर्ष 2016 से लगातार मनाया जा रहा है।

पंवार ने बताया कि इस वर्ष यह कार्यक्रम 25 नवंबर को संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर दोपहर 3 बजे रवींद्र रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे। विशिष्ठ अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर (पूर्व) विधायक क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ विधायक ताराचन्द सारस्वत, बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानन्द व्यास होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुरू रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय मंत्री रविशेखर मेघवाल होंगे। अतिथि के रूप में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, उपायुक्त कुलराज मीणा, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी.एल. मीणा, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा के साथ समाज के कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
Bhilwara : भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा द्वारा महिलाओं के लिए ’आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ का आयोजन
पंवार ने बताया कि भारतीय संविधान को देश को समर्पित हुए 77 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष चिकित्सकों को संविधान की प्रति भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। ‘वर्तमान परिपेक्ष्य में संविधान का महत्त्व’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन रहेगा। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दुर्गादत्त चन्दन, मोतीलाल परिहार, संतोष मेहरड़ा, अशोक जनागल, चेतनराम बालान, देवराज हाटीला, ललित राठौड़, लक्ष्मण इणखिया, भवानी शंकर, ताराचन्द जनागल और राकेश कंडारा के साथ समाज के कईं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Bikaner : संविधान दिवस समारोह समिति की बैठक आयोजित




















