Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर की समीक्षा बैठक

Bikaner : जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर की समीक्षा बैठक

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026

गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाएं-श्रीमती नम्रता वृष्णि, जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर

Advertisement Box

Bikaner : जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर की समीक्षा बैठक

जिला कलेक्ट्रेट में डिजिटाइजेशन कार्य में जुटे रहे बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम के बीएलओ और सुपरवाइजर

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वृष्णि ने कलेक्ट्रेट में हो रहे डिजिटाइजेशन कार्य का किया निरीक्षण

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 अंतर्गत अब पूरा ध्यान गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन पर लगाया जा रहा है। रविवार को छुट्टी के दिन भी कलेक्ट्रेट में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य जोर शोर से चलता नजर आया। वही ज़िले की अन्य तहसीलों में भी सुपरवाइजर और बीएलओ दिनभर गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य में जुटे रहे। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने रविवार को कलेक्ट्रेट में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक मनीष समेत अन्य निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को भरे हुए प्रपत्रों को डिजिटल स्वरूप में दर्ज करने की प्रक्रिया को बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी वृष्णि ने कहा कि वर्तमान में जिस गति से डिजिटाइजेशन का कार्य चल रहा है उसी गति से अगर काम हुआ तो समय पर इसे पूरा नहीं कर पाएंगे। लिहाजा डिजिटाइजेशन की गति को हर हाल में बढ़ाया जाए। विदित है कि जिले में रविवार दोपहर तक 23.4 फीसदी गणना फॉर्म ईसीआईनेट पर अपलोड किए जा चुके हैं। जिसमें से खाजूवाला में सर्वाधिक 30.22 फीसदी गणना फार्म अपलोड किए गए हैं। जिला निर्चाचन अधिकारी वृष्णि ने कलेक्ट्रेट में निर्वाचन व पेंशनर कार्यालय में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण भी किया।

Bikaner : जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर की समीक्षा बैठक

ऑनलाइन गणना फॉर्म ऐसे भरे

जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने के विकल्प का अधिकाधिक उपयोग करें। एसआईआर फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग की मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं. यहां Special Intensive Revision (SIR) – 2026 पर क्लिक कर अपने Registered Mobile No./Email ID/EPIC No से लॉग इन करें और फिर Fill Enumeration Form पर क्लिक करें। अगले पेज पर अपना राज्य सेलेक्ट करें और EPIC नंबर डालकर अपना डिटेल सर्च करें. इसके बाद आपके सामने आपकी वोटर लिस्ट और बीएलओ की जानकारी सामने आ जाएगी। नाम, EPIC नंबर, सीरियल नंबर, पार्ट नंबर, विधानसभा/लोकसभा और राज्य जैसी पहले से भरी जानकारी चेक कर लें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी पर क्लिक करें। ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके वोटर कार्ड से लिंक होना जरूरी है। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो पहले आपको ऑनलाइन फॉर्म 8 भरकर अपना मोबाइल नंबर लिंक करना होगा।

Lunkaransar : हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ रखें धरती के स्वास्थ्य का भी ध्यान : राजूराम बिजारणियां

इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल वेरीफाई करने के लिए आपके पास 3 ऑप्शन होंगे। पहला ऑप्शन- मेरा नाम पिछले SIR की मतदाता सूची में मौजूद है। दूसरा ऑप्शन- मेरे माता-पिता का नाम (पिता, माता, दादा, दादी) पिछले SIR की मतदाता सूची में मौजूद है। तीसरा ऑप्शन- पिछले SIR की मतदाता सूची में न तो मेरा नाम है और न ही मेरे माता-पिता का नाम है। इनमें से एक ऑप्शन सेलेक्ट करें और खुद को वेरिफाई करे।

Bikaner : जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर की समीक्षा बैठक

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें