Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : जोधड़ास रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से श्मशान तक पहुंचना हुआ मुश्किल, ग्रामीणो में आक्रोश

Bhilwara : जोधड़ास रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से श्मशान तक पहुंचना हुआ मुश्किल, ग्रामीणो में आक्रोश

Bhilwara : जोधड़ास रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से श्मशान तक पहुंचना हुआ मुश्किल, ग्रामीणो में आक्रोश

घुटनों तक भरे गंदे पानी से निकलना मजबूरी, आवागमन बाधित, स्थायी समाधान नहीं; विभागीय लापरवाही से ग्रामीण परेशान

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)। जिले के मांडल विधानसभा क्षेत्र के जोधड़ास गांव स्थित रेलवे अंडरब्रिज में पिछले कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लगातार पानी जमा होने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रशासन और संबंधित विभाग इस स्थिति की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। अंडरपास में पानी भरने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष दिक्कत हो रही है। कई बार चारपहिया वाहन भी पानी में फंसकर बंद हो जाते हैं। इस स्थिति के चलते लोगों को लंबा चक्कर लगाकर गांव तक पहुंचना पड़ता है। शनिवार को यह समस्या तब और गंभीर हो गई, जब गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक पहुंचना मुश्किल हो गया। अंडरब्रिज में घुटनों तक भरे गंदे पानी के कारण शवयात्रा को काफी देर तक रोकना पड़ा। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के पीछे जमा पानी से होकर श्मशान पहुंचने का जोखिम भरा रास्ता अपनाया।

Bhilwara : जोधड़ास रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से श्मशान तक पहुंचना हुआ मुश्किल, ग्रामीणो में आक्रोश

इस दौरान लोगों को फिसलने और गिरने का डर बना रहा, क्योंकि कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं था। स्थानीय निवासी मोहन सराधना ने बताया कि ग्रामीण इस जलभराव की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बारिश हो या धूप, अंडरब्रिज में हमेशा पानी भरा रहता है। इस समस्या से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और किसान सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्याओं को लंबे समय से नजर अंदाज किया जा रहा है, जिससे अब क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

Bhilwara : जोधड़ास रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से श्मशान तक पहुंचना हुआ मुश्किल, ग्रामीणो में आक्रोश

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें