Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : एसआईआर: लक्ष्य के विरुद्ध किया शून्य कार्य, एक भी गणना प्रपत्र नहीं किया प्राप्त, तीन बूथ लेवल अधिकारी निलंबित

बीकानेर (श्रेयांस बैद)। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के कार्यों में शिथिलता बरतने को गंभीरता से लेते हुए तीन बूथ लेवल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

Advertisement Box

आदेशानुसार आईजीएनपी के सहायक अभियंता क्षेत्रीय ड्रगलाइन उपखंड इंगानप आरडी 860 के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 98, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजूराम छींपा, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भाग संख्या 187 तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ सहायक गिरिराज सिंह बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत के भाग संख्या 100 में बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त हैं।

Bhilwara : रेलवे विभाग की विशेष पार्सल परिवहन योजनो से उद्योगों मे कम होगी लागत: विवेक रावत

तीनों कार्मिकों द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दिए गए लक्ष्यों के विरूद्ध शून्य कार्य किया गया तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एक भी प्रपत्र प्राप्त नहीं किया गया। अतः निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तीनों कार्मिकों को तुरंत प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

Bikaner : एसआईआर: लक्ष्य के विरुद्ध किया शून्य कार्य, एक भी गणना प्रपत्र नहीं किया प्राप्त, तीन बूथ लेवल अधिकारी निलंबित

निलम्बन काल के दौरान गोपाल सिंह अपनी उपस्थिति निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और उपखण्ड कार्यालय खाजूवाला में, राजूराम छींपा तथा गिरिराज सिंह अपनी उपस्थिति कार्यालय निर्वाचक पंजीयन अधिकारी बीकानेर (पूर्व) एवं उपखण्ड कार्यालय, बीकानेर में देंगे। तीनों को निलम्बन काल के दौरान नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

Bikaner : एसआईआर: लक्ष्य के विरुद्ध किया शून्य कार्य, एक भी गणना प्रपत्र नहीं किया प्राप्त, तीन बूथ लेवल अधिकारी निलंबित

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें