Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : एलआर मार्केट एसोसियेशन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी का भव्य अभिनंदन समारोह

Bhilwara : एलआर मार्केट एसोसियेशन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी का भव्य अभिनंदन समारोह

Bhilwara : एलआर मार्केट एसोसियेशन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी का भव्य अभिनंदन समारोह

विकास तभी संभव है, जब जनता स्वयं सकारात्मक सोच के साथ सहयोग करे : नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी

Advertisement Box

रघुनंदन सोनी के नेतृत्व में शाहपुरा ने पिछले कुछ वर्षों में की उल्लेखनीय प्रगति: लालूराम जागेटिया

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)। जिले के शाहपुरा में विकास कार्यों को गति प्रदान करने और नगर की आवश्यकताओं को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करने की दिशा में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी का एलआर मार्केट एसोसियेशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कोर्ट के सामने स्थित एलआर मार्केट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में एसोसियेशन के पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारियों ने एकजुट होकर सोनी का भव्य अभिनंदन किया। इस समारोह की अगुवाई एसोसियेशन के अध्यक्ष लालूराम जागेटिया एवं पूर्व पार्षद भगवान सिंह यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन के साथ हुई, जिसके बाद एसोसियेशन के सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी को माल्यार्पण कर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जब व्यापारियों और आमजन ने सोनी के प्रति अपना आभार और विश्वास व्यक्त किया। एसोसियेशन के अध्यक्ष लालूराम जागेटिया ने संबोधित करते हुए कहा कि रघुनंदन सोनी के नेतृत्व में शाहपुरा ने पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि नगर में सड़क, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, नाली-निर्माण और सौंदर्यीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया गया है। साथ ही प्रदेश एवं केंद्र सरकार में भाजपा शासन होने से शाहपुरा को निरंतर विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे आने वाले समय में भी क्षेत्र के लोगों को और सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Bhilwara : एलआर मार्केट एसोसियेशन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी का भव्य अभिनंदन समारोह

पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने कहा कि वे जनता के विश्वास से इस पद पर आसीन हुए हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि बोर्ड के शेष कार्यकाल में अधूरे और लंबित परियोजनाओं को उपलब्ध बजट और प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। सोनी ने कहा कि विकास तभी संभव है, जब जनता स्वयं सकारात्मक सोच के साथ सहयोग करे। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर के हर वार्ड में जरूरतों के अनुसार कार्य किए जाएंगे और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी। सोनी ने एसोसियेशन द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि व्यापारियों ने हमेशा नगर के विकास में सहयोग दिया है।

Bhilwara : आईएमए हॉल में जिला माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन 

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा ताकि शाहपुरा का व्यवसायिक वातावरण और भी बेहतर बन सके। समारोह में व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम में कवि डॉ. कैलाश मंडेला, पूर्व पार्षद भगवान सिंह यादव, अविनाश शर्मा, कवि दिनेश बंटी, सुनील शर्मा, देव पाराशर, अमित जैन, नरेश कोली, ओमप्रकाश, एडवोकेट कुलदीप सिंह यादव, राधे शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अध्यक्ष सोनी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी।

Bhilwara : एलआर मार्केट एसोसियेशन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी का भव्य अभिनंदन समारोह

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें