Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : आईएमए हॉल में जिला माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन 

Bhilwara : आईएमए हॉल में जिला माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन 

Bhilwara : आईएमए हॉल में जिला माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने किया सांस अभियान के पोस्टर का विमोचन, चिकित्सा अधिकारियों को दिये निर्देश

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) आईएमए हॉल में जिला माइक्रोप्लान रिव्यू मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर द्वारा सांस अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताया कि बैठक के दौरान चिकित्सा अधिकारियों को सांस अभियान तथा उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अधिकारियों को अभियान की रणनीति, माइक्रोप्लान अपडेट, निगरानी व्यवस्था तथा जमीनी क्रियान्वयन के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि जिले में निमोनिया से बचाव के लिए सांस अभियान 12 नवंबर से प्रारंभ होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें 5 वर्ष तक के बच्चों को निमोनिया से बचाव के उपायों के बारे में व्यापक जनजागरूकता की जाएगी। इसके साथ ही उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए जिले में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Bhilwara : आईएमए हॉल में जिला माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन 

इस दौरान सीएमएचओ ने उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान हाई रिस्क क्षेत्रों विशेषकर ईट-भट्टा इलाकों में विशेष फोकस रख अभियान में पूर्ण तैयारी रख जिले के लक्षित बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिये। समीक्षा बैठक में जिला आरसीएच अधिकारी (कार्यवाहक) डॉ. अभिनव निर्वाण, डब्ल्यूएचओ से डॉ. स्वाती सहित सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी-पीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Bhilwara : श्री महेश शिक्षा सदन में बाल मेला आयोजित, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लगाई स्टॉल, विजेताओं को किया सम्मानित

Bhilwara : आईएमए हॉल में जिला माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें