Bikaner : राज्य निर्यात पुरस्कार 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित
बीकानेर (श्रेयांस बैद)। राज्य के उत्कृष्ट निर्यातकों को उनकी एक्सपोर्ट परफोरमेंस के आधार पर चयनित करने एवं पुरस्कृत करने के उद्धेश्य से राजस्थान निर्यात संवर्द्धन नीति 2024 के तहत राज्य निर्यात पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर 2025 है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि राज्य निर्यात पुरस्कार वर्ष 2024-25 हेतु आवेदन पत्र, चयन मापदण्ड एवं योजना की अन्य शर्तों की जानकारी विभागीय वेबसाइट https://industries.rajasthan.gov.in/icom/#/home/dptHome पर उपलब्ध है।
Bikaner : राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर न्याय सब के लिए कार्यक्रम आयोजित
आवेदन कर्ता इकाई आवेदन पत्र का प्रिन्ट लेकर पूरी तरह भरे गए आवेदन पत्र को मूल ही मय संलग्नक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, बीकानेर में 5 दिसम्बर 2025 की सायं 6 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, चौपड़ा कटला में संपर्क किया जा सकता है।
Bikaner : राज्य निर्यात पुरस्कार 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित




















