Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की पहल

Bikaner : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की पहल

Bikaner : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की पहल

लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के चारों सहायक अभियंता कार्यालयों बिजली समस्याओं के समाधान के लिए हुए शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिली राहत

Advertisement Box

अनेक स्थानों पर बदले विद्युत पोल, नए ट्रांसफार्मर भी लगाए

शेष प्रकरणों का होगा समयबद्ध निस्तारण, शिविरों में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

बीकानेर (श्रेयांस बैद)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की पहल पर सोमवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के चारों सहायक अभियंता कार्यालयों में विद्युत से सम्बंधित समस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए शिविरों का आयोजन हुआ। प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक चले इस शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी विद्युत से जुड़ी समस्याएं बताईं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

खाद्य मंत्री के बीकानेर कार्यालय प्रभारी कृष्ण पारीक ने बताया कि नापासर स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में जसवंत दैया, राजाराम ओझा, उपाध्यक्ष रामनिवास कसवां, दीनदयाल भाटी, डूंगरदान चारण और विद्युत निगम के जोनल चीफ इंजीनियर के.के. कस्वां, सहायक अभियंता कपिल गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता निखिल आचार्य व अश्वनी गुज्जर सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खाद्य एवं नागरिक मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार शिविरों में पोल बदलने, ट्रांसफार्मर लगाने, फॉल्ट सुधारने, मीटर बदलने और विद्युत क्षमता बढ़ाने जैसे कार्य मौके पर किए गए। कई लंबित आवेदन दर्ज कर 10 से 15 दिन में निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

विद्युत निगम के जोनल चीफ इंजीनियर ने बताया कि मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र की सभी ढाणियों में बिजली कनेक्शन सर्वे मंगलवार से शुरू किया जाएगा, जिससे ढाणी-ढाणी तक बिजली पहुंच सके। नापासर के हनुमान वाटिका क्षेत्र में तेज वोल्टेज से उपकरण जलने की शिकायत पर ग्रामीणों ने विभाग को ज्ञापन सौंपा, जिस पर तुरंत जांच कर प्रभावित परिवारों को राहत देने के निर्देश दिए गए।

हाथोंहाथ हुए कई काम, बदले पोल और तार नापासर के मिडिल स्कूल के पीछे रमेश चंद्र आसोपा के घर के आगे पोल और तार बदले गए। तेजाजी मंदिर के पास 25 एचपी की जगह 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया। देशनोक बाईपास पर 63 केवीए की जगह 100 केवीए क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाया गया। खेत्रपाल मंदिर से हरिरामपुरा मंदिर तक नई केबल डाली गई। कृष्ण आसोपा के घर के आगे जर्जर पोल हटाकर नया पोल लगाया गया। तेजाजी मंदिर और पारीक चौक में अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए गए। तेजरासर में मूलाराम के कृषि कनेक्शन में पोल व डीपी तुरन्त बदलवाई। इनके अलावा मीटर चेंज करने, जंपर सुधारने जैसे छोटे कार्य भी मौके पर ही पूरे किए गए।

यहां कुल 119 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें से 15 का मौके पर निस्तारण हुआ। बाकी का मौका मुआयना करते हुए दस दिनों में निस्तारण कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार ऐसा शिविर देखा, जिसमें शिकायत के साथ ही समाधान हुवा।

Bikaner : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की पहल

लूणकरणसर में भी उपभोक्ताओं को मिली राहत

खाद्य मंत्री की पहल पर बिजली संबधी समस्याओं के समाधान के लिए लूणकरणसर के विद्युत निगम सहायक अभियंता कार्यालय में जनसुनवाई हुई। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। घरेलू व कृषि कनेक्शन उपभोक्ता की अनेक समस्याओं का मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में 390 परिवेदनाएं प्राप्त हुई।

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी दयानन्द रुयल, अधिशाषी अभियंता गिरधारी सियाग, सहायक अभियंता राजेश रोशन, प्रकास नाथ, गणपतदास स्वामी, बेगाराम ज्याणी, महावीर गाट, राकेश नायक, राजपाल सिंह, शेखावत, कनिष्ठ अभियंता जेठाराम गोदारा, अकरम, बिशान्नाथ सिद्ध राधेश्याम भादू सहित निगम के कार्मिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान कृषि कनेक्शन के 14 नए ट्रांसफार्मर दिए गए। बिजली के चार बिलों में संशोधन, दो बूंद बूंद को सामान्य श्रेणी में करने, दो खराब मीटर बदलने, एक जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलने तथा एक मामले में कृषि कनेक्शन की सामग्री दी गई।

Bikaner : जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई नगर निगम एंपावर्ड कमेटी की बैठक

महाजन में हुए अनेक कार्य

महाजन के सहायक अभियंता कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान 202 प्रकरण दर्ज हुए। इनमें 20 नए कनेक्शन, 26 ट्रासफार्मर जारी करने, 32 घरेलू कनेक्शन आदि कार्य हुए। यहां प्रधान कानाराम गोदारा, राहुल पारीक और सावन पुरोहित आदि मौजूद रहे और खाद्य मंत्री के निर्देशानुसार विद्युत से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की। ग्रामीणों ने पहली बार हुए ऐसे शिविरों के लिए राज्य सरकार और खाद्य मंत्री का आभार जताया।

बीकानेर में मौके पर निस्तारित हुए 104 प्रकरण

खाद्य मंत्री के निर्देश पर बीकानेर स्थित सहायक अभियंता (ग्रामीण) कार्यालय में भी जनसुनवाई शिविर आयोजित हुआ। यहां पंचायत समिति प्रधान राजकुमार कसवां, रामनिवास खींचड़, अखाराम गोदारा, छोटू नाई, लाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं विद्युत निगम के सहायक अभियंता निमिष लखनपाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 164 प्रकरण प्राप्त हुए। जिनमें से 104 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों में मौका निरीक्षण करवाया जाएगा। विभाग के संभागीय मुख्य अभियंता केके कसवां ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र कस्वा, पुष्कर मेघवाल, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

Bikaner : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की पहल

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें