Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Lunkaransar : जिला कलेक्टर ने शेखसर में की जनसुनवाई, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Lunkaransar : जिला कलेक्टर ने शेखसर में की जनसुनवाई, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद )। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने रविवार को लूणकरणसर के शेखसर में जनसुनवाई की तथा विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

Advertisement Box

शेखसर के सार्वजनिक पार्क में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन के कार्य पूर्ण गंभीरता से करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनसुनवाई की विशेष व्यवस्था की गई है।

Bikaner : बीकानेर में रोटरी क्लब रॉयल्स का योग शिविर, 100 से अधिक वृद्धजन लाभान्वित

सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई प्रकरण लंबित ना रहें। उपखंड अधिकारी भी नियमित रूप से आमजन की सुनवाई करे। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, ट्रांसफार्मर बदलने, रास्ता खुलवाने, अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं रखी।

Lunkaransar : जिला कलेक्टर ने शेखसर में की जनसुनवाई, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

इनके निस्तारण के लिए जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने शेखसर के विद्यालय में बनाए गए टीनशेड और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन विद्यालय भवन का अवलोकन किया। कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में बने सार्वजनिक पुस्तकालय-वाचनालय को देखा और कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह लाभदायक साबित होगा। उन्होंने अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, लूणकरणसर प्रधान कानाराम गोदारा, उपखंड अधिकारी दयानंद रुयल सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Lunkaransar : जिला कलेक्टर ने शेखसर में की जनसुनवाई, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें