बीकानेर (श्रेयांस बैद )। आयुर्वेद विभाग द्वारा आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के पांच गांवों को चिन्हित किया है। इन गांवों में योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला परिषद में पंचायती राज की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका तलानिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
12 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप, सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइज़र के 250 पदों पर भर्ती
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
नोडल अधिकारी द्वारा आयुर्वेद विभाग के साथ समन्वय करते हुए राज्य सरकार की इस योजना का प्रभावी निष्पादन तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।




















