Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा” के जयघोष से गूंज उठा काशीपुरी धाम

श्याम प्रेमियों ने हर्षाेल्लास से मनाया बाबा का जन्मोत्सव, भजनों की गूंज, भजन संध्या में झुमे भक्त

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्री श्याम मंदिर, काशीपुरी धाम में शनिवार, 1 नवम्बर 2025 को बाबा श्याम का भव्य जन्मोत्सव एकादशी बड़े ही हर्षाेल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा धाम “हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा” के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था।

Advertisement Box

बाबा का अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत, और छप्पन भोग भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहे। दोपहर में विशेष भोग लगाकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें भक्तों ने भावपूर्ण श्रद्धा के साथ भाग लिया। शाम को आयोजित संक्षिप्त भजन संध्या में भजन गायकों की मधुर स्वर लहरियों पर भक्त झूम उठे और वातावरण भक्ति रस से सरोबार हो गया।

आयोजन का संचालन अध्यक्ष सुरेश पोद्दार के निर्देशन में हुआ तथा मीडिया प्रभारी श्री पंकज अग्रवाल ने जानकारी प्रदान की। आयोजन में, अभिषेक, विवेक, सुशील, टोनी, बिजेंद्र, सुरेंद्र, विपिन, पुनीत, कन्हैया, चिराग, दीपक, अक्षत, मोहित एवं श्री श्याम सेवा समिति (रजि.) काशीपुरी धाम के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। इससे पुर्व श्री श्याम मंदिर काशीपुरी धाम में शुक्रवार रात आयोजित भव्य भजन संध्या में “जन्मोत्सव मेरे श्याम का” की धुन पर श्याम प्रेमी देर रात तक झूमते रहे। यह आयोजन बाबा श्याम के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बड़े ही भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

घर में नहाती महिला का पड़ोसी ने बनाया वीडियो, वायरल की धमकी देकर किया बार-बार रेप

जय श्री श्याम के जयकारों से पूरा धाम भक्तिरस में डूब गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायिका कोमल शर्मा (जयपुर) ने की, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज़ में “आज जन्मदिन श्याम का आया रे” और “लेके पलक पिया श्याम तेरे चरणों में रख दूं” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिनसे पूरा पंडाल भक्ति से भर गया। इसके बाद भजन गायक श्रेष्ठ दीक्षित (कानपुर) ने “श्याम तेरा दीवाना हूँ मैं” और “मेरा बाबा श्याम सबसे न्यारा” जैसे जोश भरे भजनों से समा बांध दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु नाचते और झूमते नजर आए।

भजन भजन संध्या की शुरुआत प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समिति के ट्रस्टी द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर शुरुआत की गई एवं आयोजन में अभिषेक विवेक सुशील टोनी बिजेंदर सुरेंद्र विपिन पुनीत कन्हैया चिराग दीपक अक्षत मोहित एवं श्री श्याम सेवा समिति (रजि.) काशीपुरी धाम के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में बाबा श्याम की आरती और प्रसाद वितरण के साथ जन्मोत्सव समारोह सम्पन्न हुआ।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें