Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत जिलेभर में गूंजा तम्बाकू निषेध का संदेश

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत जिलेभर में गूंजा तम्बाकू निषेध का संदेश

नशे से दूरी बनाकर समाज में तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने में दें योगदान युवा: सीएमएचओ डॉ. गुर्जर

Advertisement Box

तंबाकू से मुक्त होगा राजस्थान का हर कोना युवाओं व आमजन ने शपथ लेकर उठाया तंबाकू छोड़ने का बीड़ा

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत जिलेभर में शुक्रवार को विद्यालयों व चिकित्सा संस्थानों में ‘तंबाकू निषेध शपथ’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों, चिकित्सा कर्मियों और आमजन ने तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाने की शपथ ली।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार को टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन अभियान 3.0 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, एएनएम और स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित कर आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान जैसे कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों और समयपूर्व मृत्यु के खतरों की जानकारी दी।

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि तंबाकू का कोई भी रूप, चाहे वह बीड़ी, सिगरेट, गुटखा या खैनी हो, शरीर के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और समाज में तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने में योगदान दें।

जीतो भीलवाड़ा लेडिज विंग के दिवाली स्नेह मिलन ‘स्पार्कल फिएस्टा’ में झलका उत्साह और उमंग का रंग

वहीं चिकित्सा संस्थानों में आने वाले मरीजों और परिजनों को “तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो” का संदेश दिया गया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रवीण झरवाल ने बताया कि युवाओं की भागीदारी से ही तंबाकू मुक्त समाज का सपना साकार हो सकता है। यह अभियान 8 दिसम्बर तक प्रदेशभर में चलेगा, जिसमें जागरूकता रैलियाँ, प्रतियोगिताएँ और स्वास्थ्य वार्ताएं आयोजित की जाएगी।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें