Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर का जन्मशताब्दी वर्ष पर हुए विभिन्न कार्यक्रम, गहलोत-पायलट दिखे एक मंच पर

शिवचरण माथुर ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनसेवा को दी सर्वाेच्च प्राथमिकता: सचिन पायलट

भीलवाड़ा में स्व. शिवचरण माथुर, स्व. श्रीमती सुशीला देवी माथुर की प्रतिमा अनावरण, माण्डलगढ़ में संस्थान के कार्यालय का लोकार्पण

Advertisement Box

स्व. माथुर के यूनिवर्सिटी बनाने के अधूरे सपने को सबके सहयोग की जरूरत: वंदना माथुर

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व मुख्यमंत्री व महिला आश्रम संरक्षक स्व. शिवचरण माथुर एवं स्वतंत्रता सेनानी तथा महिला आश्रम संस्थापक स्व. श्रीमती सुशीला देवी माथुर की प्रतिमा का अनावरण महिला आश्रम, पथिक नगर कैंपस मे किया।

भीलवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा समेत अन्य कांग्रेस नेताएक मंच पर एक साथ नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “मुझे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में शिवचरण माथुर के मुख्यमंत्री रहते हुए साथ काम करने का अवसर मिला। मेरे उनसे घनिष्ठ संबंध थे। माथुर युवा अवस्था में स्वतंत्रता सेनानी भी रहे। दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने प्रदेश को सुशासन दिया। वे जीवनपर्यंत सच्चे कांग्रेसी रहे।

आज के इस अवसर पर मैं स्व. माणिक्यलाल वर्मा, स्व. श्रीमती नारायणी देवी, स्व. शिवचरण माथुर एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती सुशीला माथुर को नमन करता हूं।“ इसके बाद गहलोत उदयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि आज हम शिवचरण माथुर को याद कर रहे हैं, उसी तरह लोग याद रखेंगे। माथुर के कुशल नेतृत्व, प्रदेश में महिला शिक्षा, औद्योगिक विकास की तारीफ करते हुए कहा कि माथुर के नेक काम को संस्था सचिव वंदना व डायरेक्टर विभा आगे बढ़ा रही हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा, “शिवचरण माथुर ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी।

उनकी निष्ठा, सरलता और जनकल्याण के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। स्वतंत्रता सेनानी व महिला आश्रम संस्थान की संस्थापक स्व. सुशीला देवी माथुर ने समाज सुधार, महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया, जो आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। वंदना माथुर, विभा माथुर सहित माथुर परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ और अभिनंदन।” इसी क्रम में, बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान, मांडलगढ़ के कार्यालय का लोकार्पण किया।

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में रोटरी जल मंदिर का लोकार्पण  

माण्डलगढ़ में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता से जुड़कर उनके सुख दुख में भागीदारी निभाना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शिवचरण माथुर का जीवन लोकसेवा और विकास के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है, और उसी भावना को आगे बढ़ाने का यह संस्थान एक सशक्त माध्यम बनेगा। संस्था सचिव वंदना माथुर ने स्वागत करते हुए संस्था की विकास यात्रा के बारे में बताया। माथुर का यूनिवर्सिटी बनाने के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए सबके सहयोग की जरूरत बताई। अंत मे संस्था डायरेक्टर विभा माथुर ने आभार जताया।

कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एमएम पल्लम राजू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया डिपार्टमेंट चेयरमैन पवन खेड़ा, पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, झुनझुनू सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला, दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा, विधायक सुरेश गुर्जर, विधायक हरिमोहन शर्मा, विधायक अभिमन्यु पूनिया, कुलदीप इंदौरा, उम्मेदाराम बेनीवाल, हगामीलाल मेवाड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, कैलाश व्यास व अनिल डांगी, गायत्री देवी त्रिवेदी, सहित पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी शामिल हुए।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें