Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शरद पूर्णिमा पर निंबार्क आश्रम में अस्थमा की दवाई का निशुल्क वितरण

हजारों श्रद्धालु हर वर्ष उठाते हैं लाभ — इस बार भी रहेगी टोकन व्यवस्था

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) निंबार्क सेवा समिति, निंबार्क आश्रम गांधी नगर, भीलवाड़ा की ओर से प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर अस्थमा की प्रसिद्ध आयुर्वेदिक दवाई का निशुल्क वितरण किया जाएगा। यह वितरण कार्यक्रम दिनांक 6 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को आश्रम परिसर में संपन्न होगा।

Advertisement Box

संरक्षक महंत मोहन शरण जी महाराज ने बताया कि यह औषधि वर्षों से अस्थमा एवं श्वास संबंधी रोगों में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि “यह औषधि पूर्ण रूप से प्राकृतिक है, इसे सुबह खाली पेट या बासी पेट एक गिलास पानी में 4 से 5 चुटकी (स्त्रियों हेतु) तथा 5 से 6 चुटकी (पुरुषों हेतु) डालकर उबालें, आधा कप रह जाने पर चाय की तरह चलते हुए पी लें। इससे श्वसन तंत्र को मजबूती मिलती है और अस्थमा में आराम प्राप्त होता है।” समिति अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार भी टोकन व्यवस्था रखी गई है। टोकन का वितरण 5 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। 6 अक्टूबर की रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात खीर का प्रसाद वितरण एवं अस्थमा की दवाई का वितरण होगा। यह दवाई पूर्णत: निशुल्क रहेगी और अब तक हजारों-लाखों श्रद्धालु इसका लाभ ले चुके हैं।

श्वांस रोगियों के लिए खीर में दवा का निःशुल्क वितरण 6 अक्टूबर तक

यह आयोजन स्व. श्रीमती लक्ष्मी देवी अजमेरा (धर्मपत्नी स्व. रामपाल अजमेरा) की पुण्य स्मृति में सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों में गोपाल सुकवाल (गोपाल नगर), महेश जाजू, हर्ष राठी, पंकज अग्रवाल, कुंज बिहारी चांडक, मनीष अजमेरा, हरि अग्रवाल, शाहिद सहित निंबार्क सेवा समिति के सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। समिति द्वारा व्यवस्था, टोकन वितरण, भजन संध्या, प्रसाद व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ जोरों पर हैं। संरक्षक महंत मोहन शरण महाराज एवं समिति अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुँचकर टोकन लेकर दवाई प्राप्त करने और भजन संध्या में सहभागी बनने की अपील की है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें