Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

काशीपुरी धाम में हुआ भव्य श्रीश्याम संकीर्तन का आयोजन, देर रात तक झूमें श्रद्धालु

संकीर्तन का आयोजन भक्तों को प्रभु श्याम से जोड़ने का माध्यम बनता है: सुरेश पोद्धार

ले चलो री मने श्याम दरबार… गूँजे भजनों व संगीतमय प्रस्तुतियों से भक्त हुए भाव-विभोर

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्रीश्याम मंदिर काशीपुरी धाम, भीलवाड़ा में भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन हुआ। संकीर्तन सायं 7.15 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चला, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरा मंदिर परिसर खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम में संकीर्तनकार निहारिका सोनी (कोटा) एवं जयेश पाटीदार (भीलवाड़ा) ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मंच से जब भजन ष्ले चलो री मने श्याम दरबार गूँजा तो पूरा पंडाल श्याम-भक्ति में डूब गया। इसके साथ ही श्याम तेरा बड़ा नाम, बड़ा है तेरा दरबार और खाटू वाले के दरबार में आना जरूर रे भाई, जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर बाबा का आकर्षक श्रृंगार पुजारी रविन्द्र शुक्ला एवं पंडित रवि द्वारा किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर प्रांगण में पूरे दिन भक्तों का ताँता लगा रहा और वातावरण “हारे के सहारे” के जयकारों से गुंजायमान रहा। आयोजन श्री श्याम सेवा समिति, रजि. काशीपुरी, भीलवाड़ा द्वारा किया गया।

सैन समाज माताजी मंदिर शिवालय बास में आज 1171 कन्याओं को कन्या भोज करवाया गया

समिति के सभी कार्यकर्ता तैयारियों और सेवा में तल्लीन रहे। अध्यक्ष सुरेश पोद्धार ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष भक्तों को प्रभु श्याम से जोड़ने का माध्यम बनता है। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि संकीर्तन का सीधा प्रसारण फेसबुक पेज श्री श्याम मंदिर, काशीपुरी भीलवाड़ा पर भी किया गया, जिसे हजारों श्रद्धालुओं ने लाइव देखा। अंत में, भक्त भावविभोर होकर बाबा श्याम का स्मरण करते हुए लौटे और अगली ग्यारस का इंतजार करने लगे।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें