त्वचा को चमकाने के लिए आपके पेट का साफ होना बहुत जरूरी होता है। अगर आप निखार पाना चाहते हैं, तो अपने डेली रूटीन में डिटॉक्स ड्रिंक्स को भी शामिल कर सकते हैं। इससे स्किन को ढेरों फायदे हो सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
त्वचा को चमकाने के लिए आप कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सभी लोगों के मन में यही उम्मीद होती है कि इतने पैसे खर्चें के बाद हमें मनचाहा निखार मिल जाएगा। हालांकि, सच्चाई इससे बिल्कुल अलग होती है। निखार आने की जगह प्रोडक्ट्स की लेयरिंग के कारण त्वचा में कई अन्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में नेचुरल निखार के बारे में आप बिल्कुल भूल ही जाइए। अब क्योंकि स्किन केयर प्रोडक्ट्स का काम स्किन की रक्षा करना है, तो आप इनसे पूरी तरह पल्ला झाड़ भी नहीं सकते हैं।
हालांकि, आप इन प्रोडक्ट्स को इफेक्टिव बनाने के लिए त्वचा की ऊपर के साथ-साथ अंदर से भी देखभाल कर सकते हैं। इससे चेहरा चमकने लगेगा और आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट और अफसोस वाली भावना का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट मॉर्निंग डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इस ड्रिंक के बारे में जानकारी न्यूट्रिशनिस्ट हिना ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
अदरक हल्दी वाली चाय

अगर आप सुबह खाली पेट अदरक और हल्दी वाली चाय का सेवन करते हैं, तो शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। ये चाय इम्यूनिटी को भी बढ़ाती है। इससे आप की स्किन की सूजन कम होती है और त्वचा में निखार आता है। इसे बनाने की विधि:
1 कप पानी उबालें।
½ छोटा चम्मच हल्दी और 1½ छोटा चम्मच कसा हुआ अदरक डालें।
5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, छान लें और घूंट-घूंट करके पीएं।
एप्पल विनेगर के साथ दालचीनी का पानी

एप्पल विनेगर और दालचीनी का पानी त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। इससे मुंहासे और संक्रमणों को कम करने में मदद मिलती है। ये डेड सेल्स को हटाने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इससे पाचन में फायदा होता है और शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए विधि:
1 कप गर्म पानी डालें।
1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और ½ छोटी चम्मच दालचीनी मिलाएं।
इन तीनों चीजों के लिए इसे अच्छी तरह मिला लें।
मुल्तानी मिट्टी से चमकाएं चेहरा ,दाग धब्बों से पाएं छुटकारा , मुल्तानी मिट्टी के फायदे
लौकी का रस

ये ड्रिंक पाचन को सुधारने में मदद करती है। इससे सूजन को शांत किया जा सकता है। शरीर डिटॉक्सिफाई होता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसे बनाने की विधि:
लौकी को छीलकर काट लें।
½ कप पानी के साथ मिला लें।
इसे मिक्सी में पीसकर छान लें, घूंट-घूंट कर पिएं।
एलोवेरा का पानी पीने के फायदे

एलोवेरा के पानी में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। ये बॉडी को डिटॉक्स करती हैं, हाइड्रेट करती हैं और लिवर के कार्य में सहायता करती हैं। इससे सूजन को कम किया जाता है, जो त्वचा में निखार लाने का काम करता है। इसे बनाने के लिए विधि:
1 कप पानी और 2 बड़े चम्मच एलो जेल मिलाएं।
इन्हें चिकना होने तक ब्लेंड करें।
इस तैयार हुए ड्रिंक को तुरंत परोसें।
चमकती त्वचा के लिए क्या पिएं?

ग्रीन टी के फायदे

ग्रीन टी पीने से स्किन को फायदा होता है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, इससे गट हेल्थ भी अच्छी रहती है। बता दें कि गट हेल्थ के अच्छे रहने से त्वचा में नेचुरल निखार आता है। इसके साथ ही, ग्रीन टी फोकस बढ़ाने में मदद करती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण बॉडी सेल्स की रक्षा करते हैं। इसे बनाने के लिए विधि:
1 हरी चाय की थैली।
1 कप गर्म पानी (उबलता नहीं)
5-10 मिनट के लिए डुबोएं, फिर निकाल लें और घूंट-घूंट करके पिएं।




















